Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

बेमौसम की बरसात, जीरा व ईसबगोल की फसल में हुआ खराबा

बाप न्यूज |   कस्बे सहित समूचे क्षेत्र में बीती आधी रात के बाद मौसम में अचानक बदलाव आ गया। तेज हवा चलने के साथ बादल गहरा गए। आधी रात से सुब...

बाप न्यूज | कस्बे सहित समूचे क्षेत्र में बीती आधी रात के बाद मौसम में अचानक बदलाव आ गया। तेज हवा चलने के साथ बादल गहरा गए। आधी रात से सुबह तक रूक रूक बौछारे गिरती रही। कई गांवो में सुबह सवा सात बजे से करीब बीस मिनट तक हल्की बारिश हुई। शेखासर, जैमला, शिवनाथ नगर, जयसिंह नगर, प्रतापनगर, बगतावर नगर, हरिसिंह नगर, तनोट बस्ती, सांगुरी, बंधेरी, जानुपुरा, भाखरिया, सौंणदा आदि गांवो में सुबह सवा नो बजे मध्यम से तेज गति से बरसात हुई। भोमसिंह भाटी शेखासर ने बताया कि इस बरसात से जीरा व ईसबगोल की फसले हुई है। खड़ी रायड़ा की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। जिससे किसान बेहद परेशान है। श्रवण खीचड़ खिदरत ने बताया कि 2 बजे से सुबह 6 बजे तक बूंदाबांदी चलती रही। ईसबगाेल व जीरा की फसलें अधिक खराब हुई है। खीचड़ ने बताया कि कुछ दिन पहले भी बेमौसम की बरसात से किसानों को नुकसान हुआ था। फसल बीमा कंपनी ने फसल खराबे की सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किये है। लेकिन दिये गए नंबर पर कोई कॉल रिसिव ही नहीं करते। पहले भी यही हुआ था। आज भी यही स्थित रही। ऐसे में किसान ठगे से महसूस कर रहे है। उन्हे फसल का बीमा करवाने के बाद भी फसल खराबे का क्लेम नहीं मिल पाएगा। श्रवण खीचड़ ने बताया कि उन्होने इस समस्या को लेकर सरपंच व विधायक तक कई बार शिकायत पहुंचाई, लेकिन किसानों की इस पीड़ा को कोई सुनता ही नहीं।