Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

फलोदी जिला बना, खुशी की लहर

बाप न्यूज |  फलोदी जिला बनाने की स्थानीय लोगों की बहु प्रतिक्षित मांग आखिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को पूरी कर दी। मुख्यमंत्री ने...

बाप न्यूजफलोदी जिला बनाने की स्थानीय लोगों की बहु प्रतिक्षित मांग आखिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को पूरी कर दी। मुख्यमंत्री ने नये जिलों की घोषण बजट बहस के साथ की। फलोदी जिला बनने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

फलोदी को जिला बनाने की मांग पूर्व विधायक व स्वतंत्रता सेनानी दिवंगत बालकृष्ण थानवी ने सबसे पहले उठाई थी। उन्होंने कई आंदोलन व भूख हड़ताल भी की थी। बाद में फलोदी को जिला बनाने के आंदोलन की बागड़ोर विधायक पब्बाराम विश्नोई, किसान नेता कुंभसिंह पातावत के हाथ में आई। कांग्रेस नेता कुंभसिंह पातावत ने जिला बनाने की मांग को लेकर बड़े स्तर पर कार्यक्रम किये। विधायक पब्बाराम विश्नोई ने भी इस बार हर सत्र में इस मांग को उठाया। कांग्रेस नेता कुंभसिंह पातावत ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत का आभार जताया तथा कहा कि मुख्यमंत्री ने जनता की भावनाओं का आदर किया है। पूर्व प्रधान जगदीश पालीवाल ने कहा कि फलोदी जिला बनने से यहां की जनता को फायदा होगा। पूर्व सरपंच पहाड़सिंह रावरा ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलाेत से जिस तरह पंचायते बनाई, उसी तर्ज पर नए जिले बनाए है। प्रदेश के विकास को और गति मिलेगी। जिला बनने के बाद अपने फलोदी में भी तरक्की का नया दौर शुरू होगा।
बाप ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केसुराम मेघवाल, नन्दकिशोर तंवर, मनोज पुरोहित, मनोज लोहिया, उप सरपंच गोपाल भठ्ठड़, तोलाराम पालीवाल, रामचंद्र पंवार, देवीलाल पालीवाल, अनिल भठ्ठड़ सहित ग्रामीणों ने खुशी जताई।