Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

शिवालयों में दिनभर गूंजे भोलेनाथ के जयकारे

बाप न्यूज | बाप कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र में शनिवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस पावन पर्व के उपलक्ष्य में जगह-जगह पर धा...


बाप न्यूज | बाप कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र में शनिवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस पावन पर्व के उपलक्ष्य में जगह-जगह पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शनिवार सुबह अल सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। कस्बे में मेघराजसर तालाब पर स्थित नर्बेदेश्वर महादेव मंदिर, कस्बे के भीतर स्थित महामृत्युजंय महादेव मंदिर तथा जलदाय विभाग परिसर में जलेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि की धूम रही। इस दौरान भगवान शिव के जयकारों से मंदिर गूंजते रहे। लोगों ने व्रत, पूजन व उपवास रखे। करीब बारह बजे हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मनीष बिस्सा ने बताया कि मंदिर पुजारी मेघराज रामावत के सानिध्य में पूर्व सरपंच किशनलाल पालीवाल ने पूजा करने के बाद शौभायात्रा रवाना हुई। शौभायात्रा में शामिल आठ ट्रेक्टरों पर बालक शिव, पार्वती, गणेश, हनुमान, कृष्ण सहित विभिन्न देवताओं के रूप धरे थे। हनुमान मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुन: हनुमान मंदिर  पहुंची। शोभायात्रा का जगह जगह लोगो ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। युवा डीजे पर बज रहे महादेव के भजनों पर नाचते झुमते हुए चल रहे थे। शिव मंदिरो में रात भर धार्मिक आयोजन हुए।