Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

महिलाएं हौसला रखकर आगे आये : पप्पु सुथार

बाप न्यूज |  देश भर में चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण में अब ग्रामीण क्षेत्र की महिलाए आगे आ कर इस मिशन को मजबूती देने में लगी है। राजीविका क...

बाप न्यूजदेश भर में चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण में अब ग्रामीण क्षेत्र की महिलाए आगे आ कर इस मिशन को मजबूती देने में लगी है। राजीविका के अंतर्गत बाप कस्बे में 11 स्वयं सहायता समूह बनाए गए है। इन समूहों पर एक महिला ग्राम संगठन बनाया गया है। बुधवार को बालिका स्कूल के पीछे पंचायत के क्वार्टर में एक बैठक का आयोजन हुआ। वीओबी ज़ुलैख़ा ने बताया कि बाप के 11 स्वयं सहायता समूह की महिलाओ ने भैरुनाथ महिला ग्राम विकास संगठन का गठन किया। जिसमें सुमित्रा कुमावत को ग्राम विकास सहायक बनाया गया है। ग्राम संगठन का अध्यक्ष पप्पु सुथार, सचिव रोशनी भील, कोषाध्यक्ष हेमा सिंह को बनाया है।

उपस्थित महिलाओ को अध्यक्ष पपु सुथार ने कहा कि सरकार की मंशा है कि महिलाए आत्मनिर्भर बने। स्वावलंबी बने। साहसी बने, इसी उद्देश्य को लेकर महिलाओ के स्वयं सहायता समूह बनाये जा रहे है।

गरीबी उन्मूलन, निर्धन परिवारो की आजीविका संवर्धन, सरकारी योजना का पूरा लाभ दिलाने के मुख्य काम इन समूहों के होंगे। पपु सुथार ने कहा कि महिलाएं हौसले से आगे बढ़े। महिला ग्राम विकास संगठन की विओए सुमित्रा कुमावत ने कहा कि महिलाएं किसी से कम नही है। हर क्षेत्र में हम परचम फहराने के लिए एकजुट है। अपना उद्योग चलाये, परिवार को आगे बढ़ाये यह मिशन होना चाहिए।

स्वयं सहायता समूह की पदाधिकारियों ने भैरुनाथ महिला ग्रामविकास संगठन के पदाधिकारियो अध्यक्ष, सचिव,कोषाध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही फीता काट कार्यालय का विधिवत उदघाटन किया। इस मौके पर प्रमिला, सविता, जमना, गीता, लक्ष्मी, उषा, पाना, तुसी, सुगरी, धापू, रानू पालीवाल, सुवा आदि मौजूद रहे।