Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

दीन दुखी की मदद परमात्मा की सेवा है : पद्मश्री लाखे खां

बाप न्यूज : अखेराज खत्री | राणेरी, अखाधना, सुरता नगर भली की ढाणी, मेघवालो की ढाणी, बाप में सोलर रिन्यू पॉवर द्वारा उपलब्ध करवाई गई ऊंनी कंब...

बाप न्यूज : अखेराज खत्री
| राणेरी, अखाधना, सुरता नगर भली की ढाणी, मेघवालो की ढाणी, बाप में सोलर रिन्यू पॉवर द्वारा उपलब्ध करवाई गई ऊंनी कंबल पद्मश्री लाखा खां के हाथों 375 जरूरतमंदों को बांटी गई।  रिन्यू सोलर पावर के असिस्टेंट मैनेजर रीछ पाल सिंह जोधा ने बताया की अब तक 21 विद्यालयों, 30 से अधिक सेवा बस्तियों में करीब 8500 कम्बल वितरण किये जा चुके। यह सेवा और इस प्रकार की सेवा निरन्तर जारी रहेगी। बुधवार काे कुछ गांवो में पद्मश्री लाखे खां के हाथों जरूरतमंद गरीब परिवारों को  कम्बल वितरण किये गए। 
पद्मश्री लाखे खान ने बताया कि दीन दुखी की सेवा परमात्मा की सेवा है। कोई गरीब आपसे उमीद लगाए बैठा, उसके जहन में आपके प्रति कितना भाव है, यह परमात्मा जानता है। जब अतीत या जरूरत मन्द व्यक्ति को उसकी पूर्ति होती है तो परमात्मा खुश होते है। प्राणी मात्र की सेवा करने का जज्बा होना चाहिए। हर प्राणी में ईश्वर का वास है। उनकी सेवा करने के लिए रिन्यू पॉवर सोलर का पदम् श्री ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर कम्पनी एडमिन जितेंद्र सिंह शेखावत, दाने खां, पपु मंगनियार, भीकमचंद माली, राकेश भील सुरता नगर, सामाजिक कार्यकर्ता अखेराज, भागीरथ अमरानी, सगताराम, अर्जुन लोहार, मुना, प्रकाश, मांगीलाल, ओम प्रकाश लोहार आदि मौजूद रहे।