Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

सृष्टि ने अपने जन्म दिन पर लगाये पांच पौधे

बाप न्यूज : अखेराज खत्री | आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमा सिंह की पुत्री सृष्टि के जन्म दिन पर बुधवार को कस्बा स्थित महिला एव बाल विकास परियोजना ...

बाप न्यूज : अखेराज खत्री | आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमा सिंह की पुत्री सृष्टि के जन्म दिन पर बुधवार को कस्बा स्थित महिला एव बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान 5 पौधे लगाकर पर्यावरण को शुद्ध बनाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रीति शर्मा ने कहा वृक्ष ही धरती का गहना होते है। बेटी सृष्टि की अच्छी पहल है कि उन्होंने अपने जन्म दिवस पर पौधे लगाये। आने वाले समय में अपनी अलग ही पहचान होगी की यह पौधा मैंने लगाया था। उन्होंने कहा मेरे क्षेत्र के बालक बालिकाओं एवं क्षेत्र वासियो को प्रेरणा ले कर अपने जन्म दिवस पर पौधा रोपण जैसे पवित्र कार्य करने चाहिए। हमारी संस्कृति में वृक्ष का बहुत महत्व है। बढ़ते पर्यावरण असंतुलन में पौधारोपण बहुत महत्वपूर्ण है। ज्ञात रहे सृष्टि बेटी पर्यावरण बाप की पूर्व तहसीलदार प्रेमी प्रतिज्ञा सोनी से बहुत प्रभावित थी। सृष्टि ने कई स्थानों पर उनकी प्रेरणा से पौधा रोपण किये है। वे पौधे आज भी जीवित है। उनकी देखभाल बेटी सृष्टि स्वयं करती है। हबीब मेहर, खींवराज चौहान, सुनील विश्नोई, उम्मीदाराम, अलसीराम, महिराम आदि भी उपस्थित थे।