Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

13 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

बाप न्यूज |  बाप पुलिस ने तीन साल फरार एक पुराने स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल ने बताया कि ...

बाप न्यूजबाप पुलिस ने तीन साल फरार एक पुराने स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल ने बताया कि वांरटी अजीज खां पुत्र गफूरखां जाति मुसलमान निवासी चारणाई पुलिस थाना जाम्बा का न्यायालय द्वारा पिछले 13 साल से न्यायालय के प्रकरण संख्या 683/2010 में न्यायिक मजिस्ट्रेट बाप द्वारा स्थाई वांरट जारी किया गया था।

हैड कांस्टेबल राजेन्द्रसिंह मय जाब्ता द्वारा दौराने सांयकालीन गश्त के दौराने बाप कस्बे के मुख्य बाजार से करीबन 13 साल से फरार थाना हाजा के स्थाई वारन्टी अजीज खां गिरफ्तार कर लिया। उक्त वारन्टी के विरूद्व पूर्व मे 06 प्रकरण में गिरफ्तार होकर वारन्टी के विरूद्व आरोप पत्र न्यायालय मे पेश किये जा चुके है। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त स्थायी वारन्टी को गिरफ्तार करने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले थानाधिकारी बाप समरवीरसिंह, हैड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह व फरसाराम तथा अमराराम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।