Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

राजस्थान में नहीं रहा किसी को भी कानून का भय : फलोदी विधायक विश्नोई

विधायक विश्नोई ने कहा -  ' परीक्षा पेपर लीक ने बढाई बेरोजगार युवाओं की मानसिक परेशानी, सता रही भविष्य की चिंता ' बाप न्यूज |  विध...


विधायक विश्नोई ने कहा -  ' परीक्षा पेपर लीक ने बढाई बेरोजगार युवाओं की मानसिक परेशानी, सता रही भविष्य की चिंता '

बाप न्यूजविधायक पब्बाराम विश्नोई ने रविवार को बाप में पार्टी कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ कई सामाजिक कार्यक्रमों में भी शिरकत की। कस्बे में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर हुए कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को याद करते हुए विधायक विश्नोई ने देश के लिए उनके योगदान को मील का पत्थर बताया। सुशासन दिवस की बधाई देते विश्नोई ने कार्यकर्ताओ के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में उनका उद्बोधन सुना। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए विश्नोई ने कहा केंद्र सरकार के ऐतिहासिक निर्णय से पूरा देश वाकिफ है। उनके निर्णय से देश में नई ऊर्जा मिली है। विश्नोई ने कहा राजस्थान में कानून नाम की चीज नही है। अपराधी कानून से नही डरते। यही कारण है किआये दिन बहुत बड़ी बड़ी घटनाएं हो रही है। अपराधी बेखोप घूमते है। राज्य का बेरोजगार सड़को पर रोजगार ढूंढता है। बेरोजगार कर्जा लेकर कड़ी मेहनत के साथ पढाई करता है, मगर परीक्षा से पूर्व पेपर लीक की घटना से वे बहुत परेशान है। आज युवा मानसिक तनाव में है। राज्य में संगठित गिरोह अपराध करता है, किंतु सरकार लाचार व बेबस नजर आर ही है।

सोलर हब होते हुए भी विद्युत की समस्या से आम उपभोक्ता परेशान है। विद्यार्थियों को बिजली समय पर पर्याप्त वोल्टेज में नही मिलने पर उनकी पढ़ाई बाधित हो रही। घरेलू महिलाओ को भी अघोषित विद्युत कटौती से परेशानी होती है। जनता जल योजना हर घर नल का कार्य मंथर गति से चलाया जा रहा है। केंद्र का पैसा समय पर खर्च नही किया जा रहा है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को फ्लॉप शो बताते बताया कि गरीबो की कमाई का पैसा बहाया जा रहा है। आलीशान सुविधा लेकर यात्रा निकालकर कांग्रेस महात्मा गांधी के सादा जीवन उच्च विचार, मितव्ययिता के कथन पर कलंक लगा रही है। गांधी का चोला पहनकर भूल गये की राष्ट्र पिता ने एक वस्त्र से ही पूरा तन ढका था। आज उनके अनुयायी महंगे टी शर्ट पहनकर यात्रा निकाल देश जोड़ रहे है। विधायक विश्नोई सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रलाल कुमावत, शिक्षक नेता मांगीलाल कुमावत के घर आयोजित कार्यक्रम में भी पहुंचे। यहां व्याख्याता अशोक कुमावत के कॉलेज प्रोफेसर में चयन की खुशी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अशोक व परिवार को बधाई दी। भाजपा नेता मोहन भैया के पिता गो भक्त बद्रीनारायण के गोलोक सिधारने पर उनके निवास गए तथा भाई रामकिशन, सत्यनारायण, मुरलीधर कोठारी, गोपाल आदि परिजनों को सांत्वना दी। ओंकारलाल जोशी की माता के स्वर्गवास पर उनके घर पहुंचकर परिजन देवकिशन, लूणकरण, गोपीलाल जोशी, पंकज, बालकिशन को ढांढस बंधाया। जनसंघ के संस्थापक सदस्य सांगीदान छतानी की बहिन के निधन पर उनके घर गए तथा मोहनलाल, चम्पालाल, मनसुख, लीलाधर, हुकमीचंद से मिलकर दुख बांटा।