Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

बीकानेर के पूर्व सांसद स्व. महेंद्र सिंह भाटी को दी श्रद्धांजलि

बाप न्यूज  | बाप कस्बे में स्थित स्वर्गीय श्री महेंद्र सिंह भाटी मेमोरियल संस्थान में रविवार को बीकानेर के पूर्व सांसद स्व...

बाप न्यूज | बाप कस्बे में स्थित स्वर्गीय श्री महेंद्र सिंह भाटी मेमोरियल संस्थान में रविवार को बीकानेर के पूर्व सांसद स्व. महेंद्र सिंह भाटी को पुष्पांजलि श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में  समाज के वरिष्ठ बचनसिंह शेखासर ने सांसद भाटी की जीवनी पर प्रकाश डाला समाज के बंधुओं से सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया।
इस मौके पर समाज में विभिन्न प्रकार के कुरीतियों के बारे में विस्तार से विचार विमर्श किया गया। वक्ताओं ने भाटी के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में मुलसिंह मोडरडी, सवाईसिंह मनचीतिया, सुमेरसिंह खीरवाछैलूसिंह गुड़ा, भोमसिंह शेखासर, गिरधरसिंह नाथडाऊ, दौलतसिंह ढढू, समुंदर सिंह सिडा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।