Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

रंगा को विशेष आयुक्त नियुक्त करने पर फलोदी विधान सभा क्षेत्र में खुशी की लहर

बाप न्यूज : अखेराज खत्री | फलोदी कस्बे के मूल निवासी दिनेश कुमार रंगा को वित्त विभाग जयपुर द्वारा अपीलीय प्राधिकारी (विशेष आयुक्त) स्टेट जी...

बाप न्यूज : अखेराज खत्री | फलोदी कस्बे के मूल निवासी दिनेश कुमार रंगा को वित्त विभाग जयपुर द्वारा अपीलीय प्राधिकारी (विशेष आयुक्त) स्टेट जीएसटी नियुक्त किया गया है। यह पद स्टेट जीएसटी विभाग की न्यायिक पोस्ट है। जिसमें जोधपुर डिवीजन जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, पाली, जालोर एंव सिरोही जिले क्षेत्राधिकार में आते है। रंगा के जोधपुर में स्टेट जीएसटी में विशेष आयुक्त नियुक्त होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
दिनेश कुमार रंगा

जाम्बा महन्त भगवानदास, आईआरएस अधिकारी अशोक गोदारा, विधायक पब्बाराम विश्नोई, एडवोकेट रतन सिंह भाटी, वरिष्ठ भामाशाह कुंभसिंह पातावत, सेनि. पुलिस अधिकारी सोहनराम सियाक़, सुनीता भाटी, किशनसिंह भाटी भादरिया, एडवोकेट आनंद पुरोहित, भाजपा नेता ओम बोहरा, बार एसोसिएशन फलोदी के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास, किसान नेता नरेश व्यास, बाप सरपंच लीलादेवी पालीवाल, पूर्व उप प्रधान जगदीश पालीवाल, बाप निवासी श्रीबल्लभ व्यास, पूर्व उप सरपंच कमल व्यास, भामाशाह विक्रमादित्य सिंह आमला, भामाशाह मेघराज कल्ला, जितेंद्र व्यास, पत्रकार अशोक कुमार मेघवाल, भाजपा नेता मुरलीधर, विजय कुमावत,  अशोक चाण्डक, अखेराज खत्री, पर्यावरण प्रमुख जुगतसिंह करणोत, जयराम ग़ज़्ज़ा, गिरधारी हुड्डा आमला आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए रंगा को बधाई दी है।