Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

सामाजिक सरोकार में कम्पनियां जरूरतमंद की सेवा में अग्रणीय : भाटी

रिन्यू सोलर कम्पनी ने रावरा, जेसानियो की ढाणी, महादेव पूरा स्कूल मे बालको को वितरण किये कम्बल बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री | उप खण्ड बाप में का...


रिन्यू सोलर कम्पनी ने रावरा, जेसानियो की ढाणी, महादेव पूरा स्कूल मे बालको को वितरण किये कम्बल
बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री | उप खण्ड बाप में कार्यरत रिन्यू सोलर कम्पनी लगातार जरूरतमंद परिवारो को मदद कर रही है। सामाजिक सरोकार में रिन्यू सोलर अग्रणीय है।  यह बात बाप प्रधान प्रतिनिधि रतन सिंह भाटी धोलिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रावरा में कम्पनी द्वारा विद्यार्थियों को कम्बल बांटने के कार्यक्रम में कही। भाटी ने छात्रों से कहा कि जीवन में शिक्षित होना जरूरी है। पढ़ने का अवसर नही खोना है। पढ़कर अच्छे इंसान बने। इस अवसर पर बाप थानाधिकारी सवाई सिंह ने कहा कि विद्यार्थी को मोबाइल का उपयोग नही करना चाहिए। यह उनका दुश्मन है। स्वस्थ शरीर के लिए योग, व्ययाम नित्य करे। शरीर स्वस्थ होगा तभी मस्तिष्क भी तेज होगा।
उन्होने छात्रों को सड़क सुरक्षा की जानकारी भी दी। कम्पनी एडमिन रिछपाल सिंह जोधा ने बताया अब तक करीब 5000 कम्बल जरूरत मन्द परिवारो को वितरण कर चुके है। यह क्रम जारी रहेगा। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय गोदारा, प्रिसिपल चंद्र सिंह , सीतादेवी, पुष्पा, विकास कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता सीताराम बेलदार, अखेराज खत्री, नसीरखा ऐ एस आई, महेंदर सिंह रावरा, दिलीप सिंह, विकास भवाल, शिक्षक भवर लाल राइका, शिक्षिका मंजू पालीवाल, संजीव कुमार, पर्यावरण प्रेमी बालम खा आदि उपस्थित रहे।