Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

धरती पर गो माता दुखी, यह पीड़ा असहनीय : संत

बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री | श्री ब्रह्म धाम आसोतरा के सन्त इन दिनों गाय पर आए संकट से बहुत दुखी है। गो माता पर आए संकट निवारण के लिए जप, तप,...

बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री | श्री ब्रह्म धाम आसोतरा के सन्त इन दिनों गाय पर आए संकट से बहुत दुखी है। गो माता पर आए संकट निवारण के लिए जप, तप, ध्यान का विशेष अनुष्ठान कर रहे है। संत क्षेत्र में स्थित देव स्थानों पर जाकर पूजा अर्चना कर रहे है। संत भोमाराम बा गुरुवार रात्रि कपिल सरोवर पहुंचे तथा कपिल मुनि की तपस्या स्थली पर विशेष पूजा, सत्संग, सरोवर परिक्रमा कर गो माता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। रात्रि सत्संग के बाद शुक्रवार को प्रातः परिक्रमा पश्चात किशनासर से बाप होते रामदेवरा पहुचे। रामदेवरा में बाबा से लम्पि बीमारी से गोमाता को मुक्त करने की अरदास की।
बाप कस्बे में जगदीश पालीवाल के तेल पम्प के पास उपस्थित भाविको को प्रवचन में संत ने कहा की व्यक्ति के जीवन में अनुशासन जरूरी है। संत ने कहा कि हम सभी को स्वाध्याय करना चाहिए। गाय माता पर आए संकट से संत समाज बहुत दुखी है। गोमाता की पीड़ा असहनीय है। गाय धरती पर दुखी है। हम कभी खुश नही रह सकते। 
कोलायत में भजन संध्या में कई कलाकारों ने भजनों की सरिता बहाई। इस मौके पर पूर्व उप प्रधान जगदीश पालीवाल, शंकरसिंह, माधो सिंह बावड़ी, डूंगर सिंह किसनासर, विक्रम सिंह खारा,  अर्जुन सिंह, पुखराज गोलियां, दशरथ सिंह, जवाराम, कपिल सिंह, ओम सिंह कोटड़ी, राजू सिंह कोलायत, मूलाराम, प्रभु सिंह बावड़ी, मान सिंह बावड़ी, लाल सिंह, प्रयागसिंह, गिरधारी हुडा, गायक कलाकार हनुमान थानवी, विष्णु बोहरा,  अशोक विश्नोई, घनश्याम हरजाल,  अशोक पालीवाल, श्याम सुंदर डाइवाल,  लीलाधर खत्री, सुरेश, जगदीश पालीवाल, ओम पालीवाल, मुरलीधर खत्री, विकास पालीवाल, राजेंद्र छतानी, भगवान सिंह आदि उपस्थित रहे।