Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

हमारी परम्परा सनातन संस्कृति में शास्त्र व शस्त्र की पूजा : पालीवाल

बाप न्यूज़ | विजय दशमी पर्व पर विश्व हिंदू परिषद प्रखंड बाप द्वारा दुर्गा स्वरूपा कन्याओं का पूजन व शस्त्र पूजन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष हीर...


बाप न्यूज़ | विजय दशमी पर्व पर विश्व हिंदू परिषद प्रखंड बाप द्वारा दुर्गा स्वरूपा कन्याओं का पूजन व शस्त्र पूजन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष हीरा लाल पालीवाल ने बताया कि इस दौरान 101 कन्याओं के चरण धोकर पूजन करने के बाद भोजन करवाया गया। पालीवाल ने सनातन संस्कृति में शास्त्र व शस्त्र की पूजा हर परिवार को जरूरी बताया है। हमारे देवी, देवताओ के हाथों में हथियार थे। हर परिवार में छोटे शस्त्र होने चाहिये तथा उनकी सार संभाल वर्ष भर में एक बार विजयादशमी पर होनी चाहिए। प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल ने कहा एक सशक्त समाज ही राष्ट्र को सम्पन्न बना सकता है। हर हिन्दू को अपना भाई मानकर हिन्दू शक्ति संगठित होनी चाहिये। हमे समरसता का भाव जगाने की पहल करनी चाहिए। हम देश के लिए अच्छा हो, जो कर सकते करना चाहिए। हमारी संतान पाश्चात्य संस्कृति की ओर नही जाय ऐसे सामूहिक प्रयास जरूरी है। सनातन संस्कृति श्रेष्ट ससंस्कृति है।

मुख्य वक्ता संघ चालक शिक्षाविद मनसुख पालीवाल व प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल ने सपत्नीक विभिन्न सेवा बस्ती सहित अन्य बस्ती से आई 101 कन्याओं के पाव धोकर उनका पूजन किया। इस दौरान खण्ड कार्यवाह भीखू लाल पालीवाल, श्रीचंद, सुरेश पालीवाल, दामोदर मेहता, युवा उद्यमी अशोक चाण्डक, शिक्षक जगदीश पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र सोलंकी, किशोरदास, समरसता प्रमुख हीरालाल सुथार, भगवान सिंह राजपुरोहित, प्रखंड मंत्री नारायण सिंह भाटी सिडा, मोहन भैया, प्रखंड सह संयोजक दिनेश, सीमाजन कल्याण समिति जिला अध्यक्ष अखेराज, किशोर राठी, मांगीलाल, टीकमचंद, दुर्गावाहिनी संयोजिका गेना पालीवाल, राधा, सुमन, हेमासिंह, हेमंत, श्रष्ठी, अरुणा, देवकी, सोमा कंवर, हीरा देवी आदि उपस्थित रही।