Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

गोबर का बनाया गोवर्धन, पूजा कर की सुख समृद्धि की कामना

गोशाला में गो माता को लाफ़सी भी खिलाई बाप न्यूज : अखेराज खत्री |  दीपावली के दूसरे दिन मनाया जाने वाला गोवर्धन पूजा उत्सव बुधवार को बाप कस्बे...

गोशाला में गो माता को लाफ़सी भी खिलाई

बाप न्यूज : अखेराज खत्री दीपावली के दूसरे दिन मनाया जाने वाला गोवर्धन पूजा उत्सव बुधवार को बाप कस्बे में धूम धाम से मनाया गया। स्थानीय ऋषि गोपाल गोशाला बाप में महिलाओ ने गोबर का गोवर्धन बना अन्नकूट किया। पूजा के बाद अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया। गो भक्तों ने गो माता की पूजा कर गायों को लाफ़सी का भोजन करवाया। इस अवसर पर बोलते हुए गोशाला संचालक मंडल सद्स्य अमृत लाल भूतड़ा ने कहा की धरती पर गो माता की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नही है। गो साक्षात ईश्वर का स्वरूप है। भूतड़ा ने गो माता पर आए संकट पर कहा कि मानव पर आने वाले संकट को गो माता ने अपने ऊपर ले लिया है। गाय की हम संताने है। गो माता अपनी संतानों को दुखी नही देखना चाहती। इस दौरान अशोक चाण्डक, धूड़चन्द कोठारी, रमेश लोहिया, रामेश्वर भूतड़ा, भंवर लाल कोठारी, दामोदर मेहता, किशोर राठी, मनोज लोहिया, जगदीश चाण्डक, रेखचन्द पालीवाल, पवन, नरेश भूतड़ा, भवर सोनी, कविकान्त खत्री, रमेश सेन, रितिक राठी, हरि चाण्डक, जगदीश भूतड़ा, गिरिराज चाण्डक आदि उपस्थित रहे