Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

महिलाएं आत्म निर्भर बनकर समाज को दे नई दिशा : कमला भील

बाप न्यूज : अखेराज खत्री |  ग्रामीण विकास विज्ञान समिति कलरा के अधीन इडब्लूजीएल   प्रोजेक्ट के तहत ग्राम सिहड़ा में मंगलवार को महिलाओ की अंत...

बाप न्यूज : अखेराज खत्रीग्रामीण विकास विज्ञान समिति कलरा के अधीन इडब्लूजीएल  प्रोजेक्ट के तहत ग्राम सिहड़ा में मंगलवार को महिलाओ की अंतर पीढ़ी समुह की  एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजन हुआ। संदर्भ व्यक्ति कमला भील ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं हाथ का हुनर कर स्वावलंबी बनकर समाज के सामने उदाहरण पेश करे। समाज में महिलाओ की भागीदारी बराबरी की हो इस लिए हमें बालिका शिक्षा की तरफ ध्यान देना होगा। बालिका पढ़ी लिखी होने पर उसका ग्रहस्थ बहुत संतुलित व सही चलेगा। आज महिलाएं बहुत आगे बढ़ रही है। सरपंच, प्रधान, जिला प्रमुख व नगरपालिकाओं में भी महिलाओ को आरक्षित किया जा रहा है, जिसके कारण इन पदों परआज महिलाए बैठकर कार्य कर रही है। कुपोषण के कारणों पर प्रकाश डालते हुए भील ने कहा कि महिलाएं पोष्टिक आहार अवश्य ले। कुपोषण के कारण उन्हें कई बीमारियां हो जाती है। समय समय पर शरीर की जांच करवाते रहना जरूरी है। महिलाओ में खून की कमी पाई जाती है। उसकी पूर्ति विटामीन से होगी इसलिए विटामिन युक्त दाल, सब्जी व फल का उपयोग करे। प्रशिक्षण में फील्ड सुपरवाइजर मदन पूनड़, संदर्भ व्यक्ति मानाराम, मुनी देवी, सुवादेवी, गोपी, दरिया, रीपु, गवरी, सन्तु, निरमा, सुशीला आदि मौजुद रही।