Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

प्लास्टिक बहिष्कार को लेकर नुक्कड़ नाटक में दिलाई शपथ

बाप न्यूज : अखेराज खत्री | धरती पर बढ़ते प्रदूषण को लेकर सरकारें बहुत चिंतित है। इसी क्रम में 2 राज आर्म्ड एस क्यू एन  एनसीसी जोधपुर यूनिट क...

बाप न्यूज : अखेराज खत्री | धरती पर बढ़ते प्रदूषण को लेकर सरकारें बहुत चिंतित है। इसी क्रम में 2 राज आर्म्ड एस क्यू एन  एनसीसी जोधपुर यूनिट के निर्देशानुसार शुक्रवार को आमजन में जनजागृति के लिए सीनियर विद्यालय बाप के एनसीसी के स्वयं सेवको ने बाप के मुख्य बाजार में एक नुक्कड़ नाटक पेशकर आमजन को प्लास्टिक बहिष्कार का संदेश दिया। छात्रों ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान बताये।
एएनओ लक्ष्मण राम सोलंकी ने कहा कि घरती पर प्लास्टिक एक जहर का काम कर रहा है। प्लास्टिक के कारण धरती बंजर हो रही है। प्लास्टिक जलाने से जहरीली गैस वायुमण्डल में फैलती है, जो धीरे धीरे मानव के शरीर मे हवा के साथ जाती है। दमा जैसे रोग इसके कारण अधिक होते है। प्लास्टिक के कारण कई रोग फैल रहे है। धरती पर प्लास्टिक के अंधाधुंध उपयोग के कारण एक समय मानव के लिए जीवन भी दूभर हो जाएगा। उन्होने आमजन से कहा कि हम अपनी भावी पीढ़ी के लिए प्लास्टिक का उपयोग बन्द करे। प्लास्टिक के स्थान पर जुट व कपड़े की थैली का उपयोग करे। प्लास्टिक खाकर पशुधन भी काल के मुह में जा रहे है।
नुक्कड़ नाटक के बाद उपस्थित जन समुदाय को प्लास्टिक बहिष्कार की शपथ दिलवाई की हम अपने दैनिक उपभोग में प्लास्टिक का बहिष्कार करेगे। अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे।इस मौके पर शिक्षक जितेंद्र कुमार, ब्रह्मनंद, मनीष कुमार, कैडेट्स मनीष, हिमांशु, रविन्द्र, निम्बाराम, तिलोक सिंह, शेरा राम, सायर खा, माधो सिंह, रिछपाल सिंह, जाकिर खा, गौरीशंकर, कैलाश मौजद रहे।