Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

शिक्षा में नवाचार लाकर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जरूरी : महितोष

बाप न्यूज़ | ग्रामीण विकास विज्ञान समिति जोधपुर के अधीन संचालित विद्यालयों के 25 से अधिक अध्यापकों का ग्राविस उपकेंद्र बाप में चल रहा दो दिव...


बाप न्यूज़ | ग्रामीण विकास विज्ञान समिति जोधपुर के अधीन संचालित विद्यालयों के 25 से अधिक अध्यापकों का ग्राविस उपकेंद्र बाप में चल रहा दो दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर महितोष ने अध्यापकों से कहा कि शिक्षा आज के युग मे बहुत जरूरी हो गई है। हमारी संस्था द्वारा संचालित विद्यालयो में हम कुछ नवाचार कर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था करे। बदलते तकनीकी युग में कम्प्यूटर शिक्षा का महत्व अधिक हो रहा है। इसलिए बालको को इसका ज्ञान देना होगा। हमारी निष्ठा से कार्य करने की सोच विद्यार्थियों को आगे बढ़ने में मदद करेगी।
प्रोजेक्ट कोडिनेटर संजू सिसोदिया ने विद्यार्थी व शिक्षक के संबंध पर प्रकाश डालते कहा कि हमारे आत्मीय भाव के कारण बच्चों का विद्यालय में ठहराव अधिक होगा। 
ग्राम शिक्षा समितियो के सदस्यों को संबोधित करते सामाजिक कार्यकर्ता सावलदान बधाउड़ा ने कहा कि स्थानीय लोगों का विद्यालय में सहयोग जरूरी है। उनके समय समय पर स्कूल निरीक्षण से अघ्यापक व छात्रों में काम की गति बढ़ेगी।
सामाजिक कार्यकर्ता अखेराज खत्री ने कहा कि छात्रों को ऊंची उड़ान का लक्ष्य जरूरी है। हम लक्ष्य बड़ा रखेगे, तभी सफल होंगे। जीवन मे कुछ करने के लिए मन से मनोयोग से कार्य करे।
संस्था ऐसे स्थानों पर विद्यालय संचालित कर रही है, जहां निर्धन परिवार निवास करते है। संस्था उन बच्चों तक शिक्षा की अलख जगा रही है। हमे उस अलख में भरपूर सहयोग देना है।  
दो महिला टीचर्स को किया सम्मानित -
ग्राविस के विद्यालय में श्रेष्ट परिणाम देने वाले दो विद्यालय की दो महिला टीचर्स को वर्थिंगटन फाउंडेशन अमेरिका द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमे 8000 रुपये सहयोग राशी भी साथ दी गई। कालीबेरी आदर्श स्कूल भीलो कि ढाणी, सोढो की ढाणी की गीता देवी व भीलों की ढाणी अखाधना की टीचर मूली देवी का इस वर्ष के सर्वोत्तम शिक्षक सम्मान रूप में चयन हुआ। दोनो शिक्षिकाओं को श्रेष्ट योगदान पुरस्कार मिलने पर केंद्र प्रमुख हुकमाराम पवार, मंजू लता भाटी, कमलेश, रेखा, जशोदा, संजू, समरदीन, गोविंद माली, संगीता, रूखमणी बिश्नोई, मनीष बालोटिया, दीपाराम, पदमा ने बधाई दी।