Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

रक्षा बंधन गुरुवार को, पर्व को लेकर बाजार में रौनक

बाप न्यूज़ | भाई बहिन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व बाप कस्बे में गुरुवार को परम्परागत रूप से मनाया जाएगा। पर्व को लेकर कस्बे के बाज़...


बाप न्यूज़ | भाई बहिन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व बाप कस्बे में गुरुवार को परम्परागत रूप से मनाया जाएगा। पर्व को लेकर कस्बे के बाज़ार में बुधवार को काफी रौनक रही। महिलाओं व युवतियों की भीड़ राखियों की दुकानों में देखी गई। इसके अलावा मिठाई व क्लॉथ स्टोर, फैंसी स्टोर पर भी खरीदारों की भीड़ लगी रही। 

इस बार गुरुवार को भद्रा को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। भद्रा में राखी बांधना शुभ नही होता। लेकिन पंडित बाल मुकंद व्यास ने बताया कि गुरुवार को भद्रा पाताल लोक में है। इसलिए यह धरती पर दोष मुक्त है। मगर फिर भी रूढ़िवादीता के अनुसार भद्रा का दोष मानते है तो उनके लिए सुबह 10 बजे तक राखी बांधना शुभ है। इसके बाद रात में 8 बजे के बाद राखी बांध सकते है।