Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

बलवान को करते है सब प्रणाम : गुचिया

बाप न्यूज़ | बाप प्रखंड के ख़ीरवा में रविवार को शिखर ध्वज गोष्ठी का आयोजन दुर्गा मंदिर में आयोजित हुआ। प्रखंड प्रमुख हीरालाल पालीवाल ने बताया...


बाप न्यूज़ | बाप प्रखंड के ख़ीरवा में रविवार को शिखर ध्वज गोष्ठी का आयोजन दुर्गा मंदिर में आयोजित हुआ। प्रखंड प्रमुख हीरालाल पालीवाल ने बताया की खीरवा भाखर पर देवी का प्राचीन मंदिर है। उसमें  सुंदरकांड पाठ के बाद शिखर ध्वज स्थापित किया गया। यह ध्वज शिखर पर 20 फ़ीट उचाई का है। वर्षो पूर्व यहां कोइ सन्त तपस्या करते थे। इस स्थान पर प्राचीन गुफा है। उसमें धुना भी है। यह बहुत चमत्कारी स्थान है। यहां वर्षो से भोग, प्रसाद ग्रामीण करते आ है। आज यहां शिखर ध्वज लगाया गया है। शिखर ध्वज गोष्ठी में विहिप जिला अध्यक्ष जयप्रकाश गुचिया ने कहा कि यह भूमि संतो की तपस्या की है। यहां संतो ने साधना की है। इस भूमि के कण कण में भगवान बसे है। हमारे संस्कार जीवित रहे, सनातन संस्कृति जीवित रहे, इसके लिए संतो ने बहुत अच्छी परम्पराए बताई। क्षेत्र में हवन, पूजन, पाठ इत्यादि समय समय पर होते रहे। ताकि हमारा जीवन प्रभु सेवा में लगा रहे। हमारी सनातन संस्कृति प्रभावी रहे। उन्होंने कहा कि बलवान को सब प्रणाम करते है। हिन्दू समाज सबको साथ लेकर मजबूत बने ये संकल्प जरूरी है। संगठित हिन्दू समर्थ भारत का सपना साकार करने के लिये हमें समरस समाज बनाना होगा। हर हिन्दू हमारा भाई यह भाव जगाने का काम विहिप कर रही है। गांवो में संस्कारों के केंद्र मंदिरों की स्थितियां सुधरे यह प्रयास करे। संगोष्ठी में जिला मंत्री प्रेमरतन, सत्संग प्रमुख प्रकाश, खण्ड संघचालक मनसुख पालीवाल, समरसता प्रमुख हीरालाल पर्यावरण, गतिविधि खण्ड प्रमुख रेखचंद, विहिप उपाध्यक्ष दिनेश सुथार, नारायण सिंह सिडा, दलपत सिंह खीरवा, नारायण सिंह, अर्जुन सिंह, अशोक सुथार, हिन्दू आर्मी जिला अध्यक्ष ललित रंगा, रमेश पालीवाल, रतन, रामचंद सोलंकी, रामसिंह भाटी, तेज प्रकाश पालीवाल आदि उपस्थित रहे।