Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

देश की सुरक्षा हमारा प्रथम कर्तव्य : भाटी

बाप न्यूज |  देश की सुरक्षा, संप्रभुता की रक्षा हमारा प्रथम कर्तव्य है। यह बात सीमाजन कल्याण समिति फलोदी जिला संरक्षक सांगसिंह भाटी ने ग्रा...


बाप न्यूजदेश की सुरक्षा, संप्रभुता की रक्षा हमारा प्रथम कर्तव्य है। यह बात सीमाजन कल्याण समिति फलोदी जिला संरक्षक सांगसिंह भाटी ने ग्राम बेंगटी में सीमाजन के नए सदस्यों के एक दिवसीय अभ्यास वर्ग में कही। भाटी ने कहा सीमावर्ती क्षेत्र में अराष्ट्रीय गतिविधि नही हो इसके लिए हर नागरिक को सजग रहना जरूरी है। हमारे सीमावर्ती क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि नही हो इस पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होने युवाओ की जिंदगी पर नशे की लत पर चर्चा करते चिंता प्रकट की तथा कहा कि हमारे युवाओ को षड़यंत्र के तहत नशे के कारोबार में धकेला जा रहा है। ताकि सीमावर्ती क्षेत्र का युवा कमजोर हो जाय। वही कानासर ग्राम में अभ्यास वर्ग में बोलते जिला संगठन मंत्री वासुदेव ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता समरसता की ओर ध्यान दे। समाज मे व्याप्त भेद को मिटाने के लिए हम स्वयं से शुरू करे। हमारे संस्कारो के केंद्र मंदिर सुरक्षित रहे, इसके लिए साप्ताहिक, पाक्षिक कार्यक्रम की रचना होनी चाहिए। गांवो में खेलो को बढ़ावा देने के लिए परम्परागत खेल कबड्डी, सतोलिया, मल युद्ध आदि प्रारम्भ करने की जरूरत हैं। जिला अध्यक्ष अखेराज ने बताया कि सीमाजन कल्याण समिति के नए सदस्यों के अभ्यास वर्ग जन जागृति के लिये है। गांवो में देश भक्त युवाओ की टोलियां को खड़ा करने के उदेश्य से आयोजित हुए है। सांवरागांव में अभ्यास वर्ग में बोलते जिला टोली के युवा आयाम प्रमुख श्रीराम राइका ने कहा कि आगामी दिनों में शक्ति पूजन कार्यक्रम प्रत्येक गांव में किये जायेंगे। इस दौरान संतोष कुमार पालीवाल, जिला मंत्री, मूल सिंह मोडरडी, एडवोकेट लाल सिंह, महेश छंगाणी, देवाराम भाट, चंद्र प्रकाश गोदारा, प्रयाग सिंह, शक्ति केंद्र प्रभारी हेतराम, टीकम चंद गवारिया, श्रवण सुथार, रतिराम चौखानी, सुरेंद्र पाल सिंह, हरीश व्यास, पांचाराम बिश्नोई, रविन्द्र ढोली, कुम्भ सिंह सांखला आदि मौजूद रहे।