मृतक नहाने उतरा था, पैर फिसलने से हो गया हादसा, दो बहनों का एक ही था भाई बाप न्यूज़ | भाखरिया गांव में नाडी में नहाने उतरे एक किशोर का पैर फ...
मृतक नहाने उतरा था, पैर फिसलने से हो गया हादसा, दो बहनों का एक ही था भाई
बाप न्यूज़ | भाखरिया गांव में नाडी में नहाने उतरे एक किशोर का पैर फिसल गया। हादसे में डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर बाप पुलिस मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्यवाही की। भाखरिया निवासी जमालदीन ने पुलिस को बताया कि उसका 15 वर्षीय पुत्र शारूफ़ गांव के पास ही बकरियां चरा रहा था। दोपहर करीब 2 बजे वह नाडी में नहाने के लिए गया, लेकिन पैर फिसलने से वह उसमें गिर कर डूब गया। उसके साथ 4 - 5 छोटे छोटे बच्चे और थे। उनकी सूचना पर वह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा तो उसकी लाश पानी के तैर रही थी।
फौजी समसुदीन ने बताया कि मृतक का परिवार बेहद गरीब है। उसका पिता जमालदीन मजदूरी करके जैसे तैसे गुजरा करता है। मृतक जमालदीन का इकलौता बेटा था। मृतक की दो बहनें है। सोमवार को हुए हादसे में जमालदीन के घर का चिराग सदा के लिए बुझ गया।