Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

चित्र रेखा राज्य स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता में करेगी जिले का प्रतिनिधित्व

मॉडल स्कूल बाप की है छात्रा चित्ररेखा, लूणी में हुई प्रतियोगिता में उसे मिला था प्रथम स्थान बाप न्यूज़ |  स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल...

मॉडल स्कूल बाप की है छात्रा चित्ररेखा, लूणी में हुई प्रतियोगिता में उसे मिला था प्रथम स्थान

बाप न्यूज़ |  स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल लूणी में आयोजित सोशल साइंस फेयर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में इस बार मॉडल स्कूल बाप ने परचम फहराया। फेयर में इस बार क्लस्टर लेवल की सामाजिक विज्ञान की प्रतियोगिताए हुई। इसमें नई शिक्षा नीति 2020 के पक्ष -  विपक्ष तथा ऊर्जा बचाओ मॉडल संबंधी प्रतियोगिताएं हुई। 

प्रधानाचार्य राजीव कुमावत ने बताया कि मॉडल स्कूल बाप की चित्र रेखा ने "नई शिक्षा नीति 2020" विपक्ष में जोधपुर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसी प्रकार इसी थीम के पक्ष में दीपिका राठी ने तृतीय स्थान तथा ऊर्जा बचाओ मॉडल में विद्यालय के छात्र महेश पालीवाल व शहजाद अली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चित्रलेखा हिंडोली (बूंदी ) में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता में जोधपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। विद्यालय स्टाफ ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।