Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

बालिकाओ व महिलाओ को सिखाये जा रहे आत्मरक्षा के गुर

बाप में चल रहा आत्मरक्षा सात दिवसीय प्रशिक्षण बाप न्यूज़ | बाप में चल रहे आत्मरक्ष के गुर के सात दिवसीय शिविर में मंगलवार को बाप थाना क्षेत्...


बाप में चल रहा आत्मरक्षा सात दिवसीय प्रशिक्षण

बाप न्यूज़ | बाप में चल रहे आत्मरक्ष के गुर के सात दिवसीय शिविर में मंगलवार को बाप थाना क्षेत्र की बालिकाओ व महिलाओ को पुलिस कांस्टेबल सुमन ने शिविर में कराटे सिखाए। सुमन ने कहा कि महिलाएं हिम्मत से काम ले। उनके साथ कोई अनहोनी घटना होने पर जोर जोर से चिल्ला कर मदद मांगे। बदमाश लोगों से सावधान रहे। सुमन ने घरो में अकेली होने पर किसी अनजान व्यक्ति को घर मे नही आने देने की बात कही। फेरी वाले लोगों से सामान नही खरीदने की सलाह दी। सुमन ने कहा कि बाहरी व्यक्ति का परिचय पत्र देखे उनसे ज्यादा बातचीत नहीं करे। उन्होने हाथ, पांव से मारने के कुछ टिप्स व कराटे बताते कहा कि हमे डरना नही चाहिए। घबराकर हम मैदान नही छोड़े। सुरक्षा प्रबंधन पर सुमन ने खास बात कही की घरो में लाठी रखे। अपने घर की जानकारी अनजान को नही दे। मोबाइल फोन से ठगी बहुत हो रही है। किसी के झांसे में नही आये। फ्रॉड कॉल की सूचना पुलिस में दे। मोबाइल पर मित्रता खतरनाक हो सकती है इसलिए सावधानी रखें। पुलिस सखी सुमित्रा विजय कुमावत ने महिलाओ से अपील करते हुए कहा कि वे आत्मरक्षा के प्रशिक्षण लेकर अपने अपने मौहल्लों में बालिकाओ को मजबूत बनाये। बालिकाओ को शारीरिक रूप से सुदृढ बनाये। मोहल्लों में घटित होने वाली घटनाओ पर ध्यान रखे तथा पुलिस की मदद करे। इस माौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विजय लक्ष्मी, पूर्णा कुमावत, रमा, निकिता, जशोदा, धनी, माया, मनीषा, दीपिका, बेबी, पूजा, मूली, कविता, जशिका, मंजू आदि उपस्थित रही।