Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

नव निर्वाचित महामहिम द्रोपदी मुर्मू की जीत का मनाया जश्न

बाप न्यूज |  देश के 15वें राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत पर बाप उपखण्ड मुख्यालय पर भाजपा परिवार द्वारा...

बाप न्यूजदेश के 15वें राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत पर बाप उपखण्ड मुख्यालय पर भाजपा परिवार द्वारा खुशी व्यक्त की गई। भाजपाईयो ने शुक्रवार को कस्बे के मुख्य बाजार में जीत का जश्न आतिशबाजी कर मनाते हुए मिठाई बांट खुशी जाहिर की। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि देश के प्रधान सेवक मोदी ने एक आदिवासी क्षेत्र से साधारण महिला को इस उच्च पद पर बिठाया है। यह संदेश बहुत ही अच्छा जाएगा। एनडीए के घटक दलों का भी आभार प्रकट किया कि उन्होंने सही चयन किया। उप राष्ट्रपति भी हमारी विचारधारा का होगा। इस मौके पर भाजयूमों मंडल बाप मांगीलाल पालीवाल, मोहन भेया, एडवोकेट महेश पालीवाल, महेंद्र खत्री, विजय कुमावत, वार्डपंच सुरेश पालीवाल, तुलसीराम पालीवाल, युवा नेता सुरेश खत्री, जसराज राठी, राधेश्याम तंवर, महेंद्र शर्मा, दिलीप सिंह भाटी, भंवर कुमावत, पुनीत भूतड़ा, महेश होपारडी आदि उपस्थित रहे।