Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

फलोदी जिला बनाओ समिति का संवाद कार्यक्रम : बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने एक स्वर में मुख्यमंत्री से की मांग

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ज्ञापन लेने पहुचे संवाद स्थल बाप न्यूज : अखेराज खत्री |  वर्तमान  विधान सभा का कार्यकाल पूर्ण होने का समय निकट आते ही...

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ज्ञापन लेने पहुचे संवाद स्थल
बाप न्यूज : अखेराज खत्रीवर्तमान विधान सभा का कार्यकाल पूर्ण होने का समय निकट आते ही फलोदी को जिला बनाने की मांग पुरजोर से उठने लगी है। रविवार को फलोदी में स्थित नंदपुरी में जिला बनाओ समिति के बैनर तले जिला बनाओ संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। 
इस संवाद कार्यक्रम में 36 कॉम का समर्थन व एक स्वर में 40 वर्ष से चल रही मांग को बुलंद करते हुए फलौदी को जिला बनाने की मांग उठी। फलोदी के प्रत्येक ग्राम से लोग इस संवाद में शामिल हुए। फलोदी नगर पालिका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास ने जिला बनाओ समिति को पूर्ण समर्थन देते हुए सीएम गहलोत से सोलर सिटी फलोदी को सीमांत जिला बनाने की मांग का समर्थन किया। कांग्रेस नेता प्रकाश छंगाणी ने स्वतंत्रता सेनानी लालजी थानवी पूर्व विधायक के सपनो को पूर्ण करने के लिए जनता से अपार जन समर्थन का आव्हान किया तथा जिला बनाने की मांग का समर्थन किया। बाप पूर्व उप प्रधान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश पालीवाल ने गहलोत सरकार से समिति की वाजिब मांग का समर्थन करते फलोदी को सीमांत जिला बनाने का समर्थन किया। उन्होने फलोदी जिला बनाने पर कहा कि इस क्षेत्र के गरीब लोगों को बहुत लाभ होगा। एशिया का सबसे बड़ा सोलर हब फलौदी विधान सभा मे है। मेघवाल समाज के  समर्थन का प्रस्ताव जिला बनाओ समिति को समाज नेता केआर मेघवाल ने दिया। 
समिति संयोजक कांग्रेस नेता कुम्भसिंह पतावत ने जनता की भावना सीएम तक पहुचाने के लिए अतिरिक्त कलेक्टर फलौदी को 36 कॉम के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में ज्ञापन दिया। पतावत ने कहा कि हम तो याचना कर सकते हैं। राज्य के मुख्यमंत्री को जन भावना का आदर फलोदी को सीमांत जिला बनाकर स्वतंत्रता सेनानी लालजी थानवी को सच्ची श्रद्धाजंलि देनी चाहिए। फलोदी जिले की सभी शर्ते पूरी करता है। सरकार ने यहां पूर्व में जिले के समकक्ष कई पद स्वीकृत किये है। उन सभी का लाभ आमजन को मिल रहा है।
संवाद कार्यक्रम को मौलवी रहमत तुल्लाह जेतरासर बाप, केआर मेघवाल खीचन, सलीम नागोरी, जीवन राम भील, एडवोकेट गोरधन जयपाल, अशोक मेघवाल, सरपंच ननेऊ मोहमद अली, मुरली मनोहर व्यास, भैराराम मकवाना, मनोहर सिंह आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान फलोदी प्रधान हाजी उमरदीन,  पूर्व प्रधान माणक मेघवाल, पूर्व प्रधान मुनी देवी सुथार, सामाजिक कार्यकर्ता जय किसन सुथार, हरेंद्र सिंह पार्षद, घंटियाली सरपंच भूराराम, कमला भील, किरण मेघवाल अखाधना, जगदीश सेजु , एडवोकेट मदन शर्मा, एडवोकेट सिकन्दर घोसी, सिकंदर खा, नेनुखा हिन्दाल गोल, देवीलाल पालीवाल बाप, विजय कुमावत, अखेराज खत्री, पूर्व उप सरपंच सरादीन, जीतेंद्र सिंह खेतुसर, प्रकाश सेन सहित सैकडो लोग उपस्थित थे। 
एक महीने बाद होगी जन समर्थन रैली
जिला बनाओ समिति सयोजक कुम्भसिंह पतावत ने कहा कि एक महीने बाद 40 से 50 हजार लोगों की फलोदी में जन समर्थन रैली होगी। जिले के हर गांव से जनप्रतिनिधियों के साथ आमजन इस प्रस्तावित रैली में एकत्र होंगे