Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

श्रद्धा व उमंग से महेश नवमी मनाई

बाप न्यूज़ | कस्बे में गुरूवार को माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी श्रद्धा व उमंग के साथ मनाई गई। शिवालयों को सजाया गया। माहेश्वरी समाज बंधु ...


बाप न्यूज़ | कस्बे में गुरूवार को माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी श्रद्धा व उमंग के साथ मनाई गई। शिवालयों को सजाया गया। माहेश्वरी समाज बंधु सुबह से ही शिवालय पहुंचने लगे थे। भगवान महेश की पूजा व अभिषेक किया गया। महामृत्युंजय महादेव मंदिर में सुबह से दोपहर तक विशेष अभिषेक हुआ। इसके बाद शिवलिंग को विभिन्न पुष्पों से आकर्षक सजाया गया। महाआरती में माहेश्वरी समाज अध्यक्ष अमृतलाल भूतड़ा, तिलोकचंद राठी, ओम राठी, सत्यनारायण भैया, बाबुलाल चांडक, उप सरपंच गोपाल भट्ठड़, श्रीगाेपाल चांडक, मनोज लोहिया, अंकित चांडक, अशोक चांडक, कमलकिशोर भूतड़ा, श्याम राठी सहित बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज बंधु मौजुद रहे।