Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

वृद्धजनों का सम्मान हमारा धर्म : कमला भील

बाप न्यूज़ | ग्रामीण विकास विज्ञान केंद्र कलरा द्वारा संचालित हेल्पेज इंटरनेशनल परियोजना के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत सिहड़ा में विश्व बुजुर...


बाप न्यूज़ | ग्रामीण विकास विज्ञान केंद्र कलरा द्वारा संचालित हेल्पेज इंटरनेशनल परियोजना के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत सिहड़ा में विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता फील्ड वर्कर कमला भील ने कहा कि परिवारजनों को वृद्धजनों का पूरा मान सम्मान करना चाहिए। उनके सम्मान से समाज तरक्की करता है। उनके ज्ञान से हमे लाभ लेना चाहिए। बुजुर्गों का मान सम्मान हमारा धर्म है। बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते भील ने कहा कि हमारी संस्कृति में सबका सम्मान करना बताया है।  वृद्धावस्था मे उन्हें सम्मान की आवश्यक्ता होती। सम्मान होने पर उनका आशीर्वाद हमे मिलता है। हमारे देश मे उनको कुछ अधिकार दिए है अगर हमने उन्हें वृद्धावस्था में प्रताड़ना दी तो हमे परेशानी भोगनी पड़ेगी। कार्मिक मदन पूनड़ ने वृद्धजनों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। ग्राविस केंद्र प्रभारी सुरेंदर रतनु ने संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यो पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी में देवी सिंह, शैतान सिंह, कालू सिंह, टीपू देवी, भवानी सिंह, भोम सिंह भाटी, केन्कु देवी, भंवरी, हवा देवी, निर्मला, रामचंद्र सेन, सुआ सेन, कमला आदि उपस्थित थी।