Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

टांका निर्माण से आर्थिक बचत के साथ वर्षा जल का होगा संग्रह : देवासी

बाप न्यूज़ | ग्राविस उप केंद्र बाप, कलरा व पाबूपुरा द्वारा थार मरुस्थल के लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध होने के साथ निर्धन परिवार को आर्थिक बचत ...

बाप न्यूज़
| ग्राविस उप केंद्र बाप, कलरा व पाबूपुरा द्वारा थार मरुस्थल के लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध होने के साथ निर्धन परिवार को आर्थिक बचत हो, इसे लेकर वर्षा जल संग्रह के लिए विशेष प्रकार के टांकों का निर्माण करवाया जा रहे है। केंद्र समन्वयक भूराराम देवासी ने बताया कि टांका उन्मुख भूमिगत जल भंडारण प्रणाली है। इन टांकों का जल ग्रहण क्षेत्र इस प्रकार बनाया जाता कि 50 से 70 एम एम बारिश होते ही ये टांके भर जाते है।  एक टांके मे करीब बीस हजार लीटर पानी संग्रह होता है। टांकों की बनावट में मिट्टी अंदर नही जाए ऐसे सिस्टम बनाये जा रहे है। ताकि टांकों में अनावश्यक मिट्टी नही पहुंचे। इन टांकों का पानी एक परिवार के लिए 6 से 8  महीने तक चलता है। वर्षा जल स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। वर्षाजल में विभिन्न पोषक तत्व भरपूर मात्रा में उपलब्ध होते है, जो कि स्वाथ्य के लिए हितकर होते है। वर्षा जल में रासायनिक मात्रा नहरी पानी की तुलना में बहुत कम होती है।
टांकों के निर्माण व उसमें जल संग्रहण से परिवार को आर्थिक बचत भी होती है। देहात ग्रामीण क्षेत्र में निर्धन परिवार पानी क्रय कर पीते है। जिससे उस परिवार पर आर्थिक बोझ पड़ता है। टांका निर्माण के बाद परिवार को आर्थिक बचत होती है। आर्थिक संपन्नता से परिवार में खुशहाली आती है। देवासी ने बताया टांकों के लाभार्थी को घरेलू बगीचे भी दिए जा रहे है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ घरेलू आवश्कता पूरी होती है। ग्राविस फलदार पौधे वितरण करता है, ताकि उस परिवार की आय भी बढ़े। इस समय खडीन निर्माण व टांके निर्माण का कार्य चल रहे है। देवासी ने बताया कि शुक्रवार को 5 परिवारो के पूर्ण हुए टांकों की सहायता राशि के चेक दिए गए। इस दौरान हुकमाराम, रूखमणी बिश्नोई, शिवकुमार आदि उपस्थित थे।