Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

निरीक्षण में 4 ई मित्र केंद्रोे पर नहीं मिली रेट लिस्ट, लगाया जुर्माना

बाप न्यूूज | सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग बाप की जांच टीम ने शुक्रवार को कस्बे में संचालित ई मित्र केंद्रो का औचक निरीक्षण किया। जांच...

बाप न्यूूज | सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग बाप की जांच टीम ने शुक्रवार को कस्बे में संचालित ई मित्र केंद्रो का औचक निरीक्षण किया। जांच दल में शामिल सूचना सहायक गणेश कुमार व प्रमोद माकड़ ने बताया की शुक्रवार को कुल 13 ई-मित्र केन्द्र का निरीक्षण कर वंहा की व्यवस्था व ग्राहको को दी जाने वाली सुविधाओं की जांच की। इस दौरान 4 ई-मित्र पर रेट लिस्ट और बैनर नहीं पाये गये। उन ई-मित्र संचालकों पर नियमानुसार जुमार्ना लगाया गया। साथ ही समस्त ई-मित्र संचालको को निर्धारित रेट लिस्ट के अनुसार ही ग्राहको से शुल्क वसुलने के निर्देश दिए। यदि कोई ई मित्र संचालक रेट लिस्ट से अधिक राशि वसूलता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जायेगी।