Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

वार्ड में महज एक कुलर, उसमें भी नहीं भरा जा रहा पानी

वार्ड में भर्ती होने वाले मरीज गर्म हवा से हो रहे परेशान आयरन सुक्रोज इंजेक्शन भी नहीं उपलब्ध बाप न्यूज | मौसम में बदलाव आने के बाद भी गर...


वार्ड में भर्ती होने वाले मरीज गर्म हवा से हो रहे परेशान
आयरन सुक्रोज इंजेक्शन भी नहीं उपलब्ध

बाप न्यूज | मौसम में बदलाव आने के बाद भी गर्मी का सितम जारी है। इस असहनीय गर्मी में स्थानीय अस्पताल वार्ड में महज एक कुलर ही है। उसमें भी पानी नहीं भरा जा रहा है। ऐसे में अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज खासे परेशान है।

स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन औसत 250 ओपीडी रहती है। अस्पताल में एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है, इसलिए दिन में भर्ती किये जाने वाले मरीजों को शाम को छुटी दे दी जाती है। अभी प्रतिदिन 10 से 15 मरीज भर्ती हो रहे है। इसमें भी एक - दो मरीज हीट स्ट्रोक के अस्पताल पहुंच रहे है।

वार्ड में दिन में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए गर्मी को देखते हुए सुविधा के नाम पर एक कुलर रखा हुआ है। भामाशाह द्वारा उपलब्ध करवाए गए इस कुलर पर भी अस्पताल प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। दोपहर डेढ़ बजे यह संवाददाता वार्ड में पहुंचा तब दो महिला मरीज भर्ती थी। वार्ड में एक कुलर चल रहा था, लेकिन उसमें भी पानी नहीं भरा था। कुलर की स्थिति बता रही थी कि इस सीजन उसमें पानी भरा ही नहीं गया था। पानी नहीं होने पर कुलर गर्म हवा फेंक रहा था। ऐसे में मरीज व उसके साथ आए परिजन भी गर्मी से परेशान थे। वार्ड में 10 बेड रखे हुए है। एक साथ अधिक मरीज भर्ती होने पर तब उनकी परेशानी काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा सामान्य मरीज व महिला मरीज को भी इसी वार्ड में ही भर्ती किया जा रहा है।

आयरन सुक्राेज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं, मरीज 300 रूपये खर्च कर बाहर से लाने को मजबूर  

सीएचसी में अतिआवश्यक आयरन सुक्रोज इंजेक्शन भी उपलब्ध नहीं है। इसलिए आवश्यक हाेने पर मरीज को बाहर से 300 रूपये खर्च कर इंजेक्शन खरीदना पड़ रहा है। उक्त इंजेक्शन विशेष रूप से एनीमिया का उपचार के लिए लिया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई महिलाए खून की कमी से जुझ रही है। गर्भवती महिलाओं के लिए खून की कमी होने पर चिकित्सक इस इंजेक्शन काे उपयोग मंे लेते है। धीरज गहलोत ने बताया कि वह अपनी मां के साथ भाभी को दिखाने अस्पाताल आया है। उन्हे खून की कमी होने पर चिकित्सक ने आयरन सुक्रोज इंजेक्शन लिखा, लेकिन अस्पताल में नहीं मिलने पर बाहर से 300 रूपये खर्च कर लाया है। अब आम मरीज कंहा से लाए इतनी राशि।

कुलर की कमी है। कुलर की व्यवस्था के लिए स्थानीय भामाशाहों का सहयोग लिया जाएगा। आयरन सुक्रोज इंजेक्शन अस्पताल में उपलब्ध है। अगर मरीज को मना किया जा रहा है तो इसका पता लगाकर संबधित कार्मिक के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।  

ताराचंद पालीवाल, ईंचार्ज सीएचसी बाप।