Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

तबादला सूची जारी करने को लेकर शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने किया आंदोलन आगाज

बाप न्यूज |  संयुक्त मंच की एक पहल पर विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों के बीच बैठक का आयेाजन किया गया। बैठक में भर्ती 2021 की नियुक्त...


बाप न्यूजसंयुक्त मंच की एक पहल पर विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों के बीच बैठक का आयेाजन किया गया। बैठक में भर्ती 2021 की नियुक्ति से पहले तबादला सूची जारी कराने की मांग प्रमुखता से रखी गई। जिसमें तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों को लेकर 15 शिक्षक संघों ने संयुक्त मोर्चा को सहमति देते हुए आक्रोश जताया। संयुक्त मंच के सदस्यों ने बताया कि पिछले कई माह से तृतीय श्रेणी शिक्षक तबादलों का इंतजार कर रहे है, लेकिन सरकार द्वारा अभी कोई ध्यान नहीं दिया है। संयुक्त मंच के सदस्यों ने सर्वसम्मत होकर तृतीय श्रेणी शिक्षकों की शीघ्र तबादला सूची जारी करवाने की आवाज उठाई। संयुक्त मंच द्वारा 9 मई 2022 को मुख्यमंत्री के गृह जिले जोधपुर से आंदोलन का आगाज किया जायेगा।

संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने बताया कि जोधपुर जिले में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम रखा गया हैं, अगर सरकार द्वारा शीघ्र तबदला सूची जारी नही की गई तो राजस्थान की राजधानी जयपुर में 18 मई से संयुक्त मंच के नेतृत्व में महा आंदोलन किया जायेगा। संयुक्त मोर्चा की बैठक में शम्भू सिंह मेड़तिया, विपिन प्रकाश शर्मा, गिरिराज शर्मा, रामचन्द्र जाखड, नन्दराम गुर्जर, अक्षय कुमार बिर्माण, चौधरी शकील शैयद, राम स्वरूप गुर्जर, राम किशोर, राम करण भाटी, प्रकाश जांगिड़, दौलत राम जाट, महेन्द्र सिंह चौधरी, कवि पंडित पंकज, अभय सिंह, विजेन्द्र रावत आदि ने भाग लिया।