Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

हाइवे पर चलता हुआ आग का गोला बना थ्री व्हीलर, चालक छोड़ भागा

जल कर राख हुआ थ्री व्हीलर बाप न्यूज़ | राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर फलोदी से बाप की तरफ आ रही एक थ्री व्हीलर में अचानक आग लग गई। चालक कुछ...


जल कर राख हुआ थ्री व्हीलर
बाप न्यूज़ | राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर फलोदी से बाप की तरफ आ रही एक थ्री व्हीलर में अचानक आग लग गई। चालक कुछ समझ पाता उससे पहले थ्री व्हीलर आग का गोला बन गया। चालक ने तत्परता दिखाते हुए उसे सडक किनारे रोक स्वयं सुरक्षित उतर तो गया, लेकिन आग बुझाने या सहायत मांगने की बजाय वंहा से भाग गया। वंहा से गुजर रहे वाहन चालकों ने जलते हुए थ्री व्हीलर देख के बाप पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद हैड कांस्टेबल फरसाराम मय जाप्ता वंहा पहुंचे, लेकिन तब तक थ्री व्हीलर जल चुका था। 
थानाधिकारी दीपसिंह भाटी ने बताया कि थ्री  व्हीलर निकटवर्ती बावड़ी बरिसंगा निवासी मनोज मेघवाल चला रहा था। वह फलोदी से बापस बाप की तरफ आ रहा था। थ्री व्हीलर में वह अकेला ही था। बाप से पहले शेखासर आेवर ब्रिज से पहले संभवत: शाॅट सर्किट की वजह से उसमें आग लग गई थी। आग लगने के बाद वह सुरक्षित उतर गया, लेकिन वाहन जल गया। आग तेज होते ही वह घबरा कर वंहा से भाग गया था।