Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

‘पहले शिक्षा से वंचित महिलाएं घर तक सीमित थी, आज हर क्षेत्र में पुरूषो से आगे महिलाएं’

बाप न्यूज  |  अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को कस्बा सहित क्षेत्र में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। ग्राविस बाप केंद्र प्रभारी हुकमाराम ने ...

बाप न्यूज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को कस्बा सहित क्षेत्र में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। ग्राविस बाप केंद्र प्रभारी हुकमाराम ने बताया कि आज के समय में महिलाएं काफी आगे बढ़ रही हैं। पहले महिलाएं शिक्षा से वंचित रहने के कारण घर तक ही सीमित थी आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे निकल गई है। हमें भी अपनी बच्चियों को अच्छी शिक्षा देकर आगे बढ़ाना है। शिवकुमार ने भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई  के जीवन के बारे में बताया। तुलसी देवी, मंजू लता, रुक्मणी और दीपक ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

दूसरा दशक के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फलोदी, चारणाई, एमडी जाम्बा, शेखासर, नूरे की भुर्ज, अजेरी, जागरियां, जैमला की 250 से अधिक महिलाओं व किशोरियों के साथ स्वस्थ मां अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में किशोरियों व महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिलाओं दिवस की जानकारी दी गई। बैठक में स्वस्थ मां अभियान के दौरान किये जा रहे कार्य के साथ एसएचआर के विषय पर भी चर्चा की गई।

अंतराराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उप स्वास्थ्य केंद्र रावरा में आँखों के केम्प का आयोजन किया गया। जिसमें  में कुल 35 आंखों के मरीजों की आंखों की जांच की गई। जिसमें से 12 मरीजो को चिन्हित करके रेफर किया गया। इसके साथ ही उप स्वास्थ्य केंद्र रावरा व मांडली में भी मेडिकल केम्प का आयोजन भी किया गया। जिसमे कुल 68 मरीजो की जांच करके दवाई वितरण की गई। पूर्व सरपंच पहाड़ सिंह रावरा, वॉकहार्ड फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर भोमराज सुथार, नर्सिंग स्टाफ अंजना व जय श्री (उप स्वास्थ्य केंद्र रावरा), मोबिलाइजर अशोक दैया व नखताराम, डॉ. ओमप्रकाश नेत्र विशेषज्ञ, मूलचंद आदि मौजूद रहे व सहयोग किया।