Page Nav

HIDE
Friday, June 27

Pages

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

महिलायें किसी भी क्षेत्र में नहीं पीछे : पालीवाल

बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह हुआ आयोजित बाप न्यूज   | कस्बा स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव व...

बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह हुआ आयोजित
बाप न्यूज  | कस्बा स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव व कक्षा 12वीं का विदाई समारोह के साथ अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने गीत, नृत्य व भाषण की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम संबोधित करते हुए में बाप सरपंच लीलादेवी जगदीश पालीवाल ने कहा की पुरुष प्रधान देश में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है। परिवार की गाड़ी के दो पहिये पुरूष व महिला है, दोनो का संतुलन सही होने पर ही  ग्रहस्थ सही चलता है। जिस देश मे महिलाओं का अपमान होगा वह देश कभी तरक्की नही कर सकता। हमारे देश ने नारी को बहुत पूज्य माना है। शास्त्रों में बताया है कि जंहा नारी की पूजा होगी वहा देवता रमण करते हैं। महिला का सम्मान जरूरी है। भारत वर्ष में उच्च पदों पर महिलाओं ने अपना परचम फहराया है। सरपंच पालीवाल ने मातृ शक्ति से आह्वान किया कि वे घर से बाहर निकल महिलाओं के हित के लिए संघर्ष करें। 
प्रिसिपल प्रतिभा सामौर ने बालिका शिक्षा पर बोलते कहा कि पढ़ी लिखी महिला समाज का दर्पण होती है। परिवार की धुरी भी महिला ही हैं।कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओ को लिखमीचंद राधेश्याम स्मृति न्यास की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर  उप प्रधान जगदीश पालीवाल, नीतू राठी, कुसुम राठौड़, ललिता पालीवाल, मांगीलाल सियाग, मनोज कुमार, शिव कुमार यादव, अवधेश बिठू, पुखराज, मनोज कुमार, सुमन सुथार, सुमन भील, पूरनमल, गिरधारी हुडा, सपना, उमाकांत थानवी, भीमराज, आइदान पालीवाल, अर्जुन दान, हुकम सिंह आदि उपस्थित थे।