Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

अपराध पीड़ित के मध्य सेतु बनेगी सुरक्षा सखी, साथ ही करेगी ग्रामीण पुलिस का सहयोग : थानाधिकारी भाटी

बाप न्यूज   : अखेराज खत्री  |  राजस्थान पुलिस ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अब जागरूक महिलाओ को सुरक्षा सखी बन...


बाप न्यूज : अखेराज खत्री राजस्थान पुलिस ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अब जागरूक महिलाओ को सुरक्षा सखी बनाया है। जो गावों में महिलाओं के ऊपर हो रहे अपराधो को रोकने में मदद करेगी। बाप थानाधिकारी दीपसिंह भाटी ने बताया की बाप थाने में 5 महिलाओं को सुरक्षा सखी मुकर किया है।
जिसमे बाप सरपंच लीला देवी जगदीश पालीवाल, किरण भूराराम मेघवाल अखाधना, मीरा महेश पालीवाल, सुमित्रा विजय कुमावत, पूर्व प्रधान सुगनी देवी सुलतानाराम बिश्नोई सदस्य है। इसके अलावा और भी महिलाओ को भी जोड़ा जाएगा। शनिवार को इन सुरक्षा सखी को बेज दिए गए। भाटी ने बताया कि वर्तमान परिपेक्ष्य में महिला अपने अधिकारो के प्रति जाग्रत है, मगर महिला सशक्तिकरण के प्रयास जरूरी है। भाटी ने सखी के दायित्व व कर्तव्य बताते हुए कहा कि महिला, बालिकाओ की सुरक्षा मुख्य उद्देश्य है। सखी अपने क्षेत्र में महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देकर उन्हें जाग्रत करेगी। इसके अलावा बालिकाओं व महिलाओ की समस्याओं का समाधान पुलिस के साथ संवाद कर करेगी।
समाज मे सामाजिक उतरदायित्व की भावना विकसित करना भी सखी का काम  होगा। थानाधिकारी दीपसिंह ने सुरक्षा सखी को घरेलू हिंसा से महिला सरक्षण अधिनियम 2005 की जानकारी भी दी। भाटी ने बताया कि हर माह समीक्षा बैठक होगी तथा महिला जागृति के कार्य किये जायेंगे। इस दौरान एएसआई रामसुख, हैड कांस्टेबल पाबुदान, कांस्टेबल नवीन, हेतराम बिश्नोई आदि भी उपस्थित थे।