Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

मेघवाल का राष्ट्रीय बेसबाॅल प्रतियोगिता में चयन

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल |  फलोदी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टेकरा के होनहार विधार्थी एवं बेसबाॅल खिलाड़ी रोशनलाल मेघवाल पुत्र क...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल |  फलोदी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टेकरा के होनहार विधार्थी एवं बेसबाॅल खिलाड़ी रोशनलाल मेघवाल पुत्र कोजाराम फौजी का राष्ट्रीय स्तर पर बेसबाॅल प्रतियोगिता में चयन हुआ है। बेसबाॅल खिलाड़ी रोशनलाल मेघवाल महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित सावित्री बाई फुले विश्वविधालय में 14 मार्च से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बेसबाॅल प्रतियोगिता शामिल होगें। 

खिलाड़ी रोशनलाल मेघवाल 
छात्र रोशनलाल मेघवाल अभी मौलाना अब्दुल कलाम आजाद यूनिवर्सिटी जोधपुर में अध्यनरत है। रोशनलाल मेघवाल का राष्ट्रीय बेसबाॅल प्रतियोगिता में चयन होने पर पूर्व चीफ कमिश्नर केआर मेघवाल, डिप्टी एसपी रामकरणसिंह मलिंडा, फौजी कोजाराम मेघवाल, चेतनराम गंढेर, एएसआई चैनाराम मेघवाल, भगाराम मेघवाल, टेकरा सरपंच मधुकंवर भाटी, समाजसेवी अर्जुनसिंह भाटी, ठाकुरराम टेकरा, पत्रकार अशोक कुमार मेघवाल, एडवोकेट गोरधन जयपाल, धन्नाराम मेघवाल, शिक्षक नेता मदनलाल मेघवाल, बाबूलाल गंढेर, अजाक अध्यक्ष जगदीश जयपाल, मुरलीधर कटारिया, नरेश कुमार मेघवाल, छात्र नेता सुनील कुमार, रोहित कुमार, श्रीमती राधादेवी, श्रीमती भंवरी मेघवाल, श्रीमती गीता, श्रीमती रेखा मेघवाल, पूजा मेघवाल एवं अर्पिता  आदि ने खुशी व्यक्त की है।