Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

जल, जमीन व गो पर आधारित है हमारा जीवन : शेखावत

कौशल गो शाला में एक शाम गो माता के नाम में बरसी गो सेवा, डेढ़ करोड़ का आया आर्थिक सहयेाग बाप न्यूज : अखेराज खत्री |  बाप उपखण्ड में कृष्ण क...


कौशल गो शाला में एक शाम गो माता के नाम में बरसी गो सेवा, डेढ़ करोड़ का आया आर्थिक सहयेाग

बाप न्यूज : अखेराज खत्रीबाप उपखण्ड में कृष्ण कल्लां पंचायत में संचालित आदर्श कौशल गोशाला में आयोजित सोमवार को एक शाम गो माता के नाम कार्यक्रम में जन सैलाब उमड़ पड़ा। गायक कलाकार ओम मुंडेल व उनकी टीम की भजन सरिता में गो भक्त भोर होने तक गुलाबी ठंड में बहते रहे।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने गो व राष्ट्र भक्तों से जल, जमीन व गोवंश को बचाने का आह्वान करते कहा की वर्षा जल को संजोकर उसका सदुपयोग करने की आवश्यकता है। भूमि बंजर हो रही है। आने वाले दिनों में पानी की भयंकर तकलीफ हमे उठाने पड़ेगी। रासायनिक खाद, स्प्रे, कीटनाशक से हम बर्बाद हो रहे है। उन्होने कम पानी में खेती पर ध्यान देने की बात भी कही। मंत्री शेखावत ने कहा कि केंद्र सरकार गाय व नंदी को बचाने के लिये कृत संकल्प है। इस दौरान  बिश्नोई समाज को केंद्र में ओबीसी का लाभ दिलवाने के लिए आरक्षण दिलवाने की मांग महासभा प्रमुख देवेंद्र बुड़िया ने रखी। महन्त भगवानदास ने बताया करीब डेढ़ करोड का सहयोग आया है। उन्होने सभी गो भक्तों व भामाशाहो का गो माता की सेवा में लिए सहयोग देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

महन्त भगवानदास ने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत, फलोदी विधायक पब्बाराम बिश्नोई, अखिल भारतीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुड़िया, बीजेपी उतर जिलाध्यक्ष मनोहरलाल, दक्षिण जिला अध्यक्ष जगराम बिश्नोई, भागीरथ तेतरवाल, भागीरथ बेनीवाल, रावल जानी, उप खण्ड अधिकारी हरिसिंह देवल, संत आनन्दप्रकाश, रघुवर दास, सुंदरदास, स्वामी बाल किशन, दयानन्द गिरी खीचन, प्रकाश व्यास जाखड़, रविन्द्र जैन, सोहनराम गीला, धूड़ाराम कड़वासरा, सहीराम मांजू, जिला परिषद सदस्य ठेकेदार रेशमा राम, विक्रमादित्य सिंह आमला, रामकुमार सियाग, पेमाराम फुलानी, बाप के पूर्व उप प्रधान जगदीश पालीवाल, एडवोकेट रतन सिंह, ठेकेदार मोहनराम सारण, मोहन मांजू, आईदान माजू, मालाराम, शिक्षाविद मनसुख पालीवाल, मास्टर पेमाराम, अखेराज खत्री, महेंद्र खत्री, सुरेश खत्री, विजय, सांगीदान, घनश्याम हरजाल, गिरधारी हुडा, देवाराम ठेकेदार, अर्जुनराम सियाग सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पर्यावरण प्रदर्शनी रही आकर्षक का केन्द्र

कौशल गौशाला जांबा में आयोजित विशाल भजन संध्या के साथ पर्यावरण प्रदर्शनी ने भी अपना रंग जमाया व हजारों की संख्या में आये गोभक्तों को तांबे के लोटो से जलपान कराकर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश। पर्यावरण सेवकों की टीम ने दैनिक जीवन में प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में प्रदर्शनी के माध्यम से श्रद्धालुओं को जागरूक किया। भजन संध्या में आए श्रोताओं को प्लास्टिक के लोटे के बजाय तांबे के लोटे से जल पिलाया। तख्तियों पर स्लोगन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पर्यावरण सेवकों की टीम ओमप्रकाश गोदारा कानासर के नेतृत्व में गौरव सैनिक हजारी राम पूनिया तथा मोहन राम कलराबा (वरिष्ठ अध्यापक) आदि शामिल थे।

प्रदर्शनी का केंद्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह, अखिल भारतीय विश्नोई महासभा अध्यक्ष देवेंद्र बुड़िया, विधायक पब्बाराम विश्नोई आदि ने अवलोकन किया। उन्होने पिछले 15 वर्षों से लगातार अपने विद्यालय समय के उपरांत व अलावा एकल प्रयोग प्लास्टिक के विरुद्ध जागरूकता अभियान, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, कपड़े की थैली का वितरण, नशा मुक्ति अभियान, गो-धन, पक्षियों के संरक्षण के लिए प्रयास आदि में वरिष्ठ पर्यावरण सेवक ओम प्रकाश कानासर (वअ.) की इस मुहिम व सेवा के प्रति समर्पण भाव की विशेष सराहना की व पर्यावरण सेवक ओम प्रकाश को सम्मानित किया।

छाया चित्र में झलकियां