Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

जोधपुर में चल रहे धरने पर बाप व फलोदी के वन अधिकारी व कार्मिक ले रहे भाग

बाप न्यूज़ |  जोधपुर में अधिनस्थ वन कर्मचारी संघ जिला शाखा जोधपुर का धरना तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। वन कर्मचारी अपने ही विभाग के सहाय...

बाप न्यूज़
जोधपुर में अधिनस्थ वन कर्मचारी संघ जिला शाखा जोधपुर का धरना तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। वन कर्मचारी अपने ही विभाग के सहायक वन सरंक्षक पर भ्रष्ट होने, कार्मिकों के साथ अभद्र व्यवहार करने, असभ्य भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठे है। 
धरने पर फलोदी व बाप रेंज के अधिकारी व कर्मचारी भी भाग ले रहे है। ऐसे में स्थानीय वन विभाग कार्यालय व रेंज में वन व वन्यजीवों पर संकट आ रहा है। बरसात के मौसम में घायल हो रहे वन्य जीवों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। बीते दो दिनो में 4 से 5 घायल वन्य जीव उपचार के लिए वन्य जीव चौकी पर लागए गए, लेकिन उन्हे उपचार नहीं मिल पाया। हालांकि वे ज्यादा गंभीर नहीं थे, अन्यथा वे मर भी सकते थे। बाप क्षेत्रीय वन अधिकारी घेवरलाल भील, सहायक वनपाल राजूराम विश्नोई, पप्पुराम, हासम खां, छोटूराम आदि धरने पर बैठे है।