Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

कोरोना बचाव ही उपचार, गाइडलाइन की पालना जरूरी : पठान

बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री | ग्राविस उपकेंद्र बाप के ब्लॉक कॉडिनेटर शायबाज पठान ने अम्बेडकर नगर, रामपूरा, उदट, खारिया में बुधवार को स्वयं सहा...

बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री
| ग्राविस उपकेंद्र बाप के ब्लॉक कॉडिनेटर शायबाज पठान ने अम्बेडकर नगर, रामपूरा, उदट, खारिया में बुधवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की बैठके आयोजित की। बैठक में पठान ने बताया कि कोरोना का कहर जारी है। सरकारी गाइड लाइन की पालना आवश्यक रूप से करना जरूरी है। कोरोना के बचाव के लिए जिनके परिजनों ने टीका नहीं लगवाया, उनके टीका आवश्यक रूप से लगवायें। ज्यादा भीड़ भाड़ से बचे। हाथ नही मिलाकर नमस्ते ही कहे। समूह की महिलाओं से अपने अपने क्षेत्र में जन जागृति लाने का आह्वान किया गया। बैठक में सुपर वाइजर मंजुलता भाटी ने बताया कि स्कूलों में विद्यार्थियों को मास्क वितरण किये तथा समूह की महिलाओं को भी मास्क दिए। बैठक में परमी, मंगली, आशा, रूखमणी, अनोपी, केशू, संतु सहित कई समूह की महिलाएं थी।