Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

दिव्य गो कथा प्रारंभ, निकली भव्य कलश शोभा यात्रा

बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री | गो सेवा संघ इरोड गोशाला में मंगलवार से भव्य गो कथा का वाचन शुरू हुआ है। कथा आरंभ से पहले मंगलवार को श्री राम मंद...

बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री | गो सेवा संघ इरोड गोशाला में मंगलवार से भव्य गो कथा का वाचन शुरू हुआ है। कथा आरंभ से पहले मंगलवार को श्री राम मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा प्रमुख मार्गों से गुजरती माहेश्वरी भवन पहुची। शोभा यात्रा में शामिल गोभक्त सेवक नाचते झूमते व गाते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा स्वागत हुआ। कलश यात्रा में पुरुष सफेद वस्त्र धारण किये तथा महिलाएं पीले वस्त्र धारण किये हुए थी। 
कथा का वाचन परम गोभक्त पूज्य साध्वी गोपाल दीदी कर रही है। कथा दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक चलेगी। इस अवसर रामरतन कोठारी, अशोक चाण्डक, श्याम भूतड़ा, मदन राठी, राजेन्द्र, परमानंद पालीवाल, घनश्याम राठी, हरि किशन भैय्या, चादरतन भैया, हेमंत बांठिया, पंकज शर्मा, सुभाष जाजू, करमसी भाई पटेल, जगदीश चाण्डक सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित थी।