Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

असहाय की मदद से परमात्मा खुश होते है : भील

बाप न्यूज | ग्राविस संस्थापक एलसी त्यागी की जयंती पर शनिवार को कलरा केंद्र पर सभा का आयोजन हुआ। कार्मिक कमला भील ने कहा की लक्ष्मी चंद त्या...

बाप न्यूज | ग्राविस संस्थापक एलसी त्यागी की जयंती पर शनिवार को कलरा केंद्र पर सभा का आयोजन हुआ। कार्मिक कमला भील ने कहा की लक्ष्मी चंद त्यागी वास्तव में गांधी विचारक थे। उनकी हमेशा असहाय की मदद पर ध्यान रहता था। असहाय की मदद से परमात्मा खुश होते है। ये विचार थे त्यागी जी के। वे गाव मे बसे निर्धनतम व असहाय व्यक्ति के बारे में चिंता करते थे। कोई भूखा नही सोए इस थीम को लेकर उन्होंने ग्राविस के माध्यम से जन सहभागिता को जोड़ तालाब खुदाई करवाई। खेत मे सहभागिता से खडीन बनाये ताकि उसे किसी के आगे हाथ नही फैलाना पड़े।

सेंटर प्रभारी सुरेंद्र रतनू ने उन्हें महान बताते कहा कि ग्राविस उनके सपनों को पूरा करने में लगी है। वर्षा जल से खेती, मशरूम खेती, फल बगीचे, किचन गार्डन, बकरी पालन  व छोटे उद्योग मसाला उद्योग, साबुन, सर्फ, अचार  बनाने  के कार्य किये जा रहे है। किसान की आय बढ़ी है। जगदीश सेंजु ने त्यागी जी को गरीबो का मसीहा बताया। इस मौके पर मदन पूनड़, रइसदीन, गिरजा शंकर गिरी आदि उपस्थित थे।