Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

गोशाला में 513 गोवंश को खिलाई लाफ़सी

बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री  | बाप स्थित ऋषि गोपाल गो शाला में विजय कुमार मेवाड़ा परिवार द्वारा आज 513 गो वंश को शाही लाफ़सी का भोजन करवाया। इस ...


बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री
 | बाप स्थित ऋषि गोपाल गो शाला में विजय कुमार मेवाड़ा परिवार द्वारा आज 513 गो वंश को शाही लाफ़सी का भोजन करवाया। इस अवसर पर मेवाड़ा परिवार के भंवर सिंह, चुनचुन, मंजू , अंजू का गो शाला परिवार ने बहुमान किया। संचालक धूड़चन्द कोठारी ने बताया की गाय धरती पर अवतार स्वरूप है। जिस व्यक्ति के व्यापार में वृद्धि नही होती वो गो माता के चरणों की रज अपने ललाट पर लगा कर जाए उन्हें व्यापार में लाभ होगा।

 

गो मूत्र में असाध्य रोगों को समाप्त करने की क्षमता है। गाय जीवन भर हमे देती है, मरने के बाद उसके अवशेष भी घरती को उपजाऊ बनाते है। हर हिन्दू को गाय से स्नेह होना चाहिए।गो दर्शन से करोडो देवी देवताओं के दर्शन का फल मिलता है। इस दौरान राजीव, अरविंद, देवांग, जनक, पायल, मोहन, मनोज, ऐशवर्या, रेख चंद, मुनीम रमेश सेन, हेमलता, शोभा, मानसी, अनु आदि उपस्थित थे।