Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

बाप न्यूज़ | जिले की जाम्भा पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।  जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल ने बता...

बाप न्यूज़ | जिले की जाम्भा पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।  जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल ने बताया कि 27 सितम्बर 2021 पीडित महिला ने जाम्भा थाने में मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया कि उसके साथ 25 सितम्बर 2021 को दुष्कर्म किया गया है। 

जिला पुलिस अधीक्षक कयाल ने इस वारदात को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश जारी किये। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी दीपक कुमार के निकट सुपरविजन में वृताधिकारी वृत फलोदी पारस सोनी के निर्देशन में पुलिस थाना जाम्बा पर थानाधिकारी मगाराम के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। पुलिस टीमों ने आरोपी की तलाश जाम्बा, जाम्बा की ढाणी, जोधपुर, पोकरण, जैसलमेर, मोहनगढ़ व बज्जु क्षेत्र में की। आरोपी की मौजुदगी की सूचना को लेकर मुखबिर भी लगाये गए। थाना टीम द्वारा आसूचना संकलित कर मुख्य आरोपी ओमप्रकाश उर्फ ओमवीर पुत्र मोमराज जाति विश्नोई निवासी कृष्णनगर कलां जाम्बा की ढाणी पुलिस थाना जाम्बा को गिरफ्तार कर लिया।

कार्यवाही टीम में थानाधिकारी पुलिस थाना जाम्बा मगाराम,हैड कांस्टेबल गोरधनराम,  कांस्टेबल मुकेश, राजेन्द्र, थानाराम की विशेष भूमिका रही। जिन्हें पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा