Page Nav

HIDE
Friday, June 20

Pages

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

उप कारागृह को मजबूत करने का कार्य जारी

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर एसडीएम कार्यालय परिसर में स्थित उप कारागृह से कुछ माह पूर्व 16 कैदियों के फरारी माम...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर एसडीएम कार्यालय परिसर में स्थित उप कारागृह से कुछ माह पूर्व 16 कैदियों के फरारी मामलें के बाद जेल प्रशासन द्वारा फलोदी उप कारागृह को सुरक्षा की दृष्टि से मजबूती प्रदान करने को लेकर कारागृह के भीतरी भाग में बने बैरक, जेलर कक्ष सहित मुख्य द्वार आदि को सुरक्षात्मक ढांचे में तब्दील किया जा रहा है।

जेलर स्वरूपसिंह चारण

जेलर स्वरूपसिंह चारण ने बताया कि 16 कैदियों के फरारी की घटना के बाद फलोदी उप कारागृह की सुरक्षा पर एक बार सवालिया निशान लगने शुरू हो गये थे जिससे यहां बाकी अपराधियों का भी रहना बड़ा मुश्किल हो रहा था। भविष्य में ऐसा कोई घटनाक्रम दोबारा ना जिसको लेकर सरकार ने जेल प्रशासन को 10 लाख 91 हजार का बजट आवंटन कर उप कारागृह को सुरक्षात्मक मजबूती प्रदान की जा रही है। जेलर चारण ने बताया कि जहां तक उप कारागृह में कैदियों को रखने की क्षमता का सवाल है वो फिलहाल इतनी ही रहेगी।