Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

आशका ने स्टेट स्तर पर दूसरा स्थान किया प्राप्त

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल फलोदी की कक्षा 10 वीं की छात्रा आशका छंगाणी ने राज्य स्तर पर दूसरा स्थान...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल फलोदी की कक्षा 10 वीं की छात्रा आशका छंगाणी ने राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर फलोदी का नाम रोशन किया है। व्याख्याता विशम्भर थानवी ने बताया कि 22 नवम्बर को डूंगरपुर जिले के सांगवाड़ा उपखंड में स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल घोटाड में आयोजित स्टेट लेवल एक्सटेम्परी कम्पिटिशन-2021 सीनियर वर्ग में छंगाणी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता में हिंदी एवं अंग्रेजी आशू भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।  जिसमें आशका छंगाणी ने पर्यावरण प्रदूषण विषय पर अपनी विचार रखते हुए निर्णायकों को प्रभावित किया। प्रधानाचार्य महिपालसिंह सारण ने बताया कि इससे पूर्व भी आशका छंगाणी राज्य स्तर पर एक्सटेम्पोरी (आशू भाषण)में जूनियर वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर चुकी है। विद्यालय के व्याख्याता संदीप यादव, प्रमोद थानवी,धर्मेद्र अरोड़ा, कमलेश चौधरी, विशाल पारीक, वरिष्ठ अध्यापक आसुराम परिहार, प्रेमाराम बिश्नोई, वासुदेव गर्ग, नरेंद्र शर्मा, अमिला चौधरी, पोलाराम, महावीर कुमावत, सुरेन्द्रसिंह, शैतानसिंह, स्वर्ण सिंह, श्रवण कुमार, गोपीलाल माली, सोमाराम, महिराम, मनीष थोरी, मनमोहन व्यास एवं सुखराम ने आशका छंगाणी को बधाई दी है।