Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

शिविर में समस्याओं का समाधान किया

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर बुधवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर पालिका के कार्यालय में प्रशासन शहरो के स...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल
| फलोदी उपखंड मुख्यालय पर बुधवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर पालिका के कार्यालय में प्रशासन शहरो के संग अभियान-2021 के तहत वार्ड नंबर 25 के शिविर का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर वार्ड पार्षद ओमप्रकाश सोनी के नेतृत्व में वार्ड के नागरिकों ने नगरपालिका मंडल फलोदी के अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान, ईओ अनिल कुमार विश्नोई एवं नोडल अधिकारी सुरेश व्यास नूनसा का साफा एवं माला पहनाकर सम्मान किया। 
इस अवसर पर पार्षद नरेन्द्रसिंह शेखावत, भूरा व्यास, श्याम देवड़ा, प्रेम गुचिया, धीरज सैन, ज्ञानचंद थानवी, लालचंद सोनी, प्रकाश सैन, गणेशाराम सोनी, अल्लादीन सहित दर्जनों गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। शिविर में सड़क, बिजली, पेयजल सहित पालिका से संबंधित विभिन्न कार्य संपादित किये गये तथा समस्याओं का समाधान किया गया। इस दौरान वार्ड में व्यापक स्तर पर सफाई करवाई गई।