Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

मोखेरी में संविधान दिवस मनाया गया

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम पंचायत मोखेरी के सभा भवन में राष्ट्रीय संविधान दिवस हर्षोल्लास के सा...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम पंचायत मोखेरी के सभा भवन में राष्ट्रीय संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में बाबा साहेब अम्बेडकर की तस्वीर पर पुष्पाजंली अर्पित कर उन्हें याद किया गया। भोमराम, सीताराम एवं अणदाराम ने  कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वरिष्ठ अध्यापक भागीरथ मेघवाल ने  सविंधान के बारे मे विस्तार से जानकारी देते हुये संवैधानिक मूल्यों को जीवन में लागू करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रेमाराम, अध्यापक गेनाराम, अध्यापक कालूराम, मोहनलाल, जेठाराम, अशोक कुमार, पारस, प्रकाश एवं मेघराज आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश परिहार ने किया।