Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

जाटावास में संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती उपखंड मुख्यालय लोहावट   पर जाटावास में राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया गया। इ...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल |
फलोदी उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती उपखंड मुख्यालय लोहावट   पर जाटावास में राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुये पंचायत समिति के पूर्व सदस्य चुन्नीलाल मेघवाल के कहा जीवन की श्रेष्ठता के लिये शिक्षा के साथ-साथ संवैधानिक पक्ष की समझ होना भी जरूरी है। कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुये
जिला परिषद सदस्य एडवोकेट गोपाराम बिरठ ने कहा कि हमें  संवैधानिक पक्ष को जानना और समझना जरूरी है, आपने बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई। 
इस अवसर मूलाराम, पुरखाराम, उप सरपंच मुकेश गर्ग, एडवोकेट मयंक, मेहविश खान, तिलोकाराम पंवार, शिक्षक संघ अम्बेडकर के अध्यक्ष परमाराम एवं विष्णु पंवार ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर भंवरलाल जलवाणी, मांगीलाल, पूनाराम, मालाराम, देवाराम, जगदीश जलवाणी,  पांचाराम, धर्मराज गोयल, घेवरराम, कोजाराम, गणेश, कमलेश भील, अशोक पन्नू, मोती गर्ग, अशोक गर्ग, उदाराम, प्रभुराम, मदन पन्नू सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।