Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही मिलती है सफलता

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर मोहन छंगाणी नगर में स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल गुरूवार को राज्य स्तर प...


बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल
| फलोदी उपखंड मुख्यालय पर मोहन छंगाणी नगर में स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल गुरूवार को राज्य स्तर पर विजेता रही आशका छंगाणी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम संमवयक विशम्भर थानवी ने बताया डूंगरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय आशू भाषण प्रतियोगिता में होनहार छात्रा आशका छंगाणी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विधालय एवं फलोदी का नाम रोशन किया है। 
इस दौरान वरिष्ठ अध्यापिका अमिला चौधरी एवं कलस्टर स्तर पर विजेता रही दीपिका भाटी का भी सम्मान किया गया। विद्यालय प्रशासन द्वारा आशका का साफा एवं माला पहनाकर तथा प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर छात्रा आशका छंगाणी ने कहा की मैंने यह उपलब्धि मॉडल स्कूल के अध्यापकों द्वारा किये गये मार्गदर्शन से ही हासिल की है। माॅडल स्कूल के प्रधानाचार्य महिपालसिंह सारण ने कहा कि सभी विद्यार्थी इसी प्रकार आगे बढ़ सकते शर्त यह है, कि वे सभी प्रतियोगिता में भाग लेवें। सफलता- असफलता की बिना चिंता किये बिना आप प्रतियोगिता में शामिल होगें तो आपको सफलता जरूर मिलेगी।