Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राठौड़ का किया स्वागत

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल |   फलोदी उपखंड मुख्यालय पर गुरूवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान प्रदेश मीडिया प्रभारी  कासम अली राठौड...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल
|
 फलोदी उपखंड मुख्यालय पर गुरूवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान प्रदेश मीडिया प्रभारी  कासम अली राठौड़ के फलोदी आगमन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा फलोदी शहर अध्यक्ष अफजल खान के नेतृत्व में साफा एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। 
इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जोधपुर देहात उतर के जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद भी उपस्थित थे। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राठौड़ ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के प्रति उदासीन है। अल्पसंख्यकों से संबंधित विभिन्न बोर्ड इत्यादि खाली पड़े हुये है। राठौड़ ने केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। 
इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा फलोदी के अध्यक्ष अफजल खान, कारी इमरान, हाफिज नसरदीन, शकील कुरैशी, सुभान कुरैशी, हैदर खिलजी, शकूर खान,  आमिर खान, इदरीश खान, उम्मेद  अली, सलीम मंगलिया सहित अन्य कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।